कवर्धा के युवाओं को मिला बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ

BHUPESH BAGHEL: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य के एक लाख 29 हजार 886 युवाओं को हितग्राहियों के खाते में 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपए राशि अंतरित की। उन्होंने इसके अंतर्गत कबीरधाम जिले के 4 हजार 613 स्वीकृत हितग्राहियों के खाते में 2500 रूपए प्रति लाभार्थी की दर से 1 करोड़ 15 लाख 32 हजार 500 रूपए राशि अंतरित कर लाभान्वित किया।

berojgari bhatta cg

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यगीत 'अरपा पैरी के धार' से हुई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत विशेष रूप से उपस्थित थे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले से विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला रोजगार अधिकारी प्रमोद जैन, कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक दिवान, सहित बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राही दुर्गा डहरिया, गायत्री श्रीवास, जगदीश सिंह पोर्ते, नारद निर्मलकर, अश्वनी गिरी गोस्वामी, भगवंती बंजारे, सुमन टंडन जुड़े रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी हितग्रहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह योजना हितग्राहियों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए लागू की गई। माता-पिता परिवार के आवश्यक खर्च में कटौती कर बच्चों को पढ़ाते हैं। पढ़ाने के बाद कोइ रोजगार, व्यापार, नौकरी नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में माता-पिता से आवश्यक कापी-किताब, पॉकेट खर्च आदि के लिए पैसे मांगने निर्मित होती है, तब बेरोजगारी भत्ता की राशि उनके लिए मदद का कार्य करती है।

छत्तीसगढ़ सरकार प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से जिले के औद्योगिक, व्यापारिक संस्थानों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है। उप-मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि यह संपूर्ण खुशी का विषय है। हर महीने यह बेरोजगारी भत्ता राशि बढ़ती चली जा रही है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कबीरधाम जिले के प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर चयनित तीन युवाओं को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बतादे की छत्तीसगढ़ शासन के रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय नवा रायपुर के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी (अराजपत्रित तृतीय श्रेणी ) के पदों पर भर्ती 2023 के अंर्तगत प्रथम चरण दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रदेश के 82 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिसमे कबीरधाम जिले के 3 युवाओं का चयन प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। जिसमे श्री विजेंद्र कुमार का आईटीआई छुईखदान मे फिटर पद में, वीरेन्द्र कुमार का आईटीआई जगदलपुर में फिटर पद और हेमपुष्पा की आईटीआई पथरिया में डब्लूसीडी के पद पर चयन हुवा है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसमें लाईवलीवुड कॉलेज के माध्यम से 224 हितग्राहियों को इसके अंतर्गत स्वींग मशीन ऑपरेटर, अस्टिंट इलेक्ट्रिशियन, फिल्ड टेक्निशियन, डोमोस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर और रिटेल में प्रशिक्षार्थी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने दी रक्षाबंधन की सौगात, युवाओं को किया बेरोजगारी भत्ता की राशि का अंतरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+