'जो मंच से मैं कहता हूं, वो करके दिखाता हूं', इसीलिए मेरी घोषणा में दम होता है', छत्तीसगढ़ में राहुल की ललकार
Chhattisgarh Election 2023:पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंबिकापुर के कतकालों में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में मैंने आपसे वादा किया था किसानों की कर्जा माफी का।
भाजपा कहती थी ऐसा नहीं होगा, हमने किया। क्या किसी का कर्ज माफ नहीं हुआ। जो मंच से मैं कहता हूं वो कर के दिखाता हूं। आपका मेरा 2- 3 महीने का रिश्ता तो है नहीं, मेरा आपका पुराना रिश्ता है।

मोदी जी यहां आए उन्होंने वादा किया था 15 लाख हर आदमी के खाते में डालूंगा। क्या किया, किसी के अकाउंट में पैसा नहीं आया। कहा था नोटबंदी से काला धन मिट जाएगा। क्या ऐसा हुआ। कृषि कानून का तो किसानों ने ही विरोध किया। हमने आपसे कहा था कि धान के लिए 2500 प्रति क्विंटल देंगे, आपको कहने की जरूरत नहीं पड़ी वो बढ़ता गया।
भारतीय जनता पार्टी आदिवासी को वनवासी कहती है। आपने मध्य प्रदेश के उस वीडियो को देखा जिसमें बीजेपी नेता आदिवासी पर पेशाब कर रहा था। भाजपा नेता जानवर पर पेशाब नहीं करते पर आदिवासी को इसी लायक मानते हैं। भाजपा आपके अधिकार छीनती है हम देते हैं। हम आपसे गले लगते हैं, भाजपा नेता पेशाब करते हैं। इसके बाद वीडियो वायरल कराते हैं।
भाजपा नेता आपसे कहते हैं हिंदी सीखिए, अंग्रेजी या छत्तीसगढ़ी मत सीखिए। अगर भाजपा का बेटा सपना देख सकता है तो आदिवासी का बच्चा सपना क्यों नहीं देख सकता। इसलिए हमने पूरे राज्य में स्वामी आत्मानंद स्कूल का जाल बिछा दिया है। ताकी हर आदिवासी अंग्रेजी में भी बात कर सके।
3200 रुपए प्रति क्विंटल का वादा किया है और इससे शुरुआत होगी। लिखकर रख लो। ये बढ़ता जाएगा, जो हम कर सकेंगे करके दिखा देंगे। इस बार भी किसान का कर्जा माफ होगा। इस बार बिजली के 200 यूनिट माफ करेंगे। यानी 40 लाख परिवारों को बिजली के लिए एक रुपए भी नहीं देंगे।
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा जहां KG से PG तक की पढ़ाई मुफ्त होगी। भाजपा सारे स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों का निजीकरण कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications