छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने सभी को विश्व परिवार दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं

Chhattisgarh News: लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। जनता अपनी सरकार चुनने के लिए उत्साहित हैं। इसके लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी को विश्व परिवार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

सीएम विष्णु देव साय ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि वसुधैव कुटुम्बकम के भाव को समाहित करते हुए आप सभी को विश्व परिवार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान संपन्न हो चुके हैं। बीजेपी ने सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि 11 की 11 लोकसभा सीट हमारे खाते में आ गई है। बस ऐलान होना बाकी है।

वही, इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं, अब तीन चरणों के मतदान होना बाकी है। आखिरी मतदान 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने सभी को आदिशक्ति मां बगलामुखी जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+