टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के प्रथम उप मुख्यमंत्री नियुक्त, अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने टी एस सिंहदेव यानि त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने के संबंध में जारी अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर श्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।गुरुवार को सीएम हाउस म कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
ज्ञात हो कि बीते 28 जून को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव को राज्य का उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई थी ।2018 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद टीएस सिंहदेव मुख्यमत्री पद के अहम दावेदार में शामिल थे,हालांकि आलाकमान ने भूपेश बघेल पर भरोसा जताया था।
यह भी पढ़ें उप मुख्यमंत्री बनने पर बोले टीएस सिंहदेव, सरगुजा ने पाला, छत्तीसगढ़ ने अपनाया












Click it and Unblock the Notifications