शहीद मंगल पांडेय का बलिदान दिवस आज, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वाधीनता आंदोलन की अलख जगाने वाले शहीद मंगल पांडे 1857 के स्वाधीनता संग्राम के अग्रदूत अमर शहीद मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

भारत की आज़ादी की लड़ाई के महानायक मंगल पांडेय ने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में विशेष भूमिका थी। उन्होंने अपनी अग्रेजों की तैयार की गई चर्बी वाले कारतूस को मुंह से खोलने से मना कर दिया था, उन्होंने अग्रेजों के खिलाफ बगावत कर दी। जिस कारण से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 08 अप्रैल 1857 को मंगल पांडेय फांसी दे दी गई। इसी बगावत आजादी की जंग के लिए धधक रही आग में घी का काम किया था।
यह भी पढ़ें पीएम नरेंद्र मोदी बस्तर से चुनावी सभा का करेंगे आगाज, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए मांगेंगे वोट












Click it and Unblock the Notifications