छत्तीसगढ़ में बच्चों की मृत्यु दर में गिरावट दर्ज

रायपुर. 17 फरवरी। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक साल 2015-16 की तुलना में साल 2020-21 में छत्तीसगढ़ में नवजात मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और पांच वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु दर में बड़ी कमी आई है। भारत सरकार के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के मुताबिक प्रदेश में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 की तुलना में नवजात और शिशु मृत्यु दर दोनों में 23 व 18 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं इस दौरान पांच सालों तक के बच्चों की मृत्यु दर में 22 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 वर्ष 2020-21 में और राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 वर्ष 2015-16 में किया गया था।

shishu

केंद्र सरकार की तरफ से जारी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के आंकड़ो के मुताबिक प्रदेश में 2020-21 में नवजात मृत्यु दर घटकर 32.4 प्रति हज़ार पर आ गई है, जो 2015-16 में 42.1 प्रति हज़ार थी। शिशु मृत्यु दर गिरकर 2020-21 में 44.3 प्रति हज़ार हो गई है, जो कि 2015-16 में 54 प्रति हज़ार थी। छत्तीसगढ़ में पांच वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु दर में भी कमी आई है। यह दर 2015-16 में जहां 64.3 प्रति हज़ार हुआ करती थी, 2020-21 में 50.4 प्रति हज़ार पर आ गई है। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2015-16 की तुलना में 2020-21 में नवजातों, शिशुओं और पांच वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान 23 प्रतिशत कम नवजातों, 18 प्रतिशत कम शिशुओं और 5 वर्ष तक के 22 प्रतिशत कम बच्चों की मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति बदलने की मांग ,सीएम भूपेश ने किया समर्थन

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे विशेष प्रयास

संस्थागत प्रसव बढ़ाने की ओर किए जा रहे प्रयासों के साथ साथ -राज्य सरकार द्वारा शिशुओं की मृत्यु दर को शीघ्रातिशीघ्र न्यूनतम करने हेतु भी वृहद् प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के 5 मेडिकल कालेज,21 जिला अस्पतालों में सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट की स्थापना की गई है जिनकी नियमित मॉनिटरिंग स्वयं एम्स रायपुर के विशेषज्ञों द्वारा की जाती है।मौजूदा स्थिति में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से प्रदेश में उच्च जोखिम वाली सभी गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रणनीति भी बनायी जा रही है ताकि प्रदेश की हर माता और शिशु दोनों स्वस्थ रहें। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में संस्थागत प्रसव में भी बढ़ोतरी हुई है।वर्ष 2015-16 में यह 70.2 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 85.7 प्रतिशत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+