दुनिया का सबसे महंगा आम, एक किलो की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए,जानिए Miyazaki Mango के बारे में
Miyazaki Mango: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित आम महोत्सव में शानदार भीड़ देखने को मिल रही है। 300 से ज्यादा आमों की वैरायटी देखने और उसका स्वाद चखने रायपुरवासी जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन पहुंच रहे हैं।
प्रदर्शनी में आम की एक ऐसी किस्म शामिल हुई, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। उस आम का नाम है "मियाजाकी" जिसे जापान का आम बताया जा रहा है।

मियाजाकी आम विश्व का सबसे मंहगा आम है, जिसकी पैदावार जापान में होती है। इस आम की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक है। प्रकृति प्रेमी मोहन वार्ल्यानी ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित आम का वजन 640 ग्राम है और उसका मूल्य 1,82,000 रुपए है।
वर्ल्यानी ने बताया कि इस आम का उत्पादन आसानी से नहीं किया जा सकता। मियाजाकी आम के उत्पादन के लिए जापान की मिट्टी और वातावरण अनुकूल है। इसलिए आम की कीमत बहुत अधिक है।
सूरजपुर के सिलफिली रहवासी आरपी गुप्ता शौकिया रूप से आम की खेती करते हैं। उनके पास मियाजाकी आम के 2 पेड़ हैं, इन पेड़ो में 14 आम फले थे। 14 में से बहुत सारे आम वातावरण के अनुकुल नहीं होने के कारण ख़राब हो गए। बहराहल अगर आप मियाजाकी आम लगाना चाहते हैं,तो इसका पौधा ऑनलाइन मार्केट में भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें Raipur News: बिना लाइसेंस ,नकली ISI Mark लगाकर बेचा जा रहा था पानी, बिगड़ सकता था लोगों की सेहत, संस्थान सील












Click it and Unblock the Notifications