Raipur News: बिना लाइसेंस ,नकली ISI Mark लगाकर बेचा जा रहा था पानी, बिगड़ सकता था लोगों की सेहत, संस्थान सील
Indian Standards Bureau: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने बिना लाइसेंस और डुप्लीकेट आइएसआई मार्का लगाकार पानी बोतल बेचने वाले संस्थान पर कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के मुताबिक मानक ब्यूरो ने इस कार्रवाई में नकली आइएसआई मार्का वाली 1800 पानी की बोतल और 10 हजार लेबल जब्त करके संस्थान का पूरा माल सीज कर दिया गया है।

बीआइएस के अफसरों का कहना है कि आरोपित दुकान के संचालक पर दो लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। फ़िलहाल इसकी जांच की जा रही है कि संस्थान में ऐसी पानी की कितनी बोतलों की बिक्री हो चुकी है। अफसरों का कहना है कि यहां डुप्लीकेट आइएसआी मार्क वाले पानी की बोतलें बेचे जाने की शिकायत आ रही थी,जिसके आधार पर कार्रवाई हुई।












Click it and Unblock the Notifications