प्रतापगढ़ सांसद संगमलाल गुप्ता का बयान, कांग्रेस करती है पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा !

The statement of Pratapgarh MP Sangam Lal Gupta, Congress ignores the backward classesप्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता का बयान, !

रायपुर, 31 मई। प्रतापगढ़ से सांसद और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगमलाल गुप्ता मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। संगम लाल गुप्ता ने इस दौरान भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर ओबीसी समाज की उपेक्षा के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत में ओबीसी समाज का उपेक्षा की मुख्य वजह है, क्योंकि वह पिछड़ा वर्ग को केवल वोट बैंक का ही आधार मानती रही है।

g

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी समाज के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जब राज्यसभा में किसी छत्तीसगढ़िया को भेजने की बात होती है तो अपने दिल्ली के सामने नतमस्तक होकर मौन हो जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब जनता यह भलिभांति समझ रही है कि बघेल छत्तीसगढ़ी परंपराओं और लोक जीवन को पाॅलिटिकल पीआर से जोड़कर केवल अपनी सियासत चमकाने में लगे हैं ।

यह भी पढ़ें चाय पर चर्चा के बाद भाजपा का नया अभियान, किसानों संग टिफिन पर चर्चा करके बनाएगी माहौल

उन्होंने आगे कहा कि देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व में सर्वसमाज, सर्व विकास और समग्र विकास की अवधारणा को पूरा वाला व्यक्ति मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी सरकार के आठ सालों के कार्यकाल के दौरान ओबीसी समाज को मुख्यधारा में जोड़ने में सफल हुई हैं, लेकिन 27 प्रतिशत आरक्षण के मामले में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जिस तरह से राजनीति कर रही है , वह किसी से छिपा नहीं है। जिस व्यक्ति ने आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई है उसे ही कांग्रेस की सरकार उपकृत कर एक संस्थान का प्रमुख बना दिया है । इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पिछड़ा वर्ग विरोधी है।

प्रदेश पदाधिकारियों की ली बैठक

मंगलवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपने कथित छत्तीगढ़ियावाद के चेहरे को सबके सामने पेश कर छत्तीसगढ़ की जनता को छल रहे हैं, जिसे उजागर करने की आवश्यता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र सरकार की 8 साल सफलताओं और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की साढत्रे तीन असफलताओं को मोर्चा के बीच ले जाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: भाजपा के आरोपों पर बोले सीएम भूपेश, भाजपा का नजरिया यूपी और छत्तीसगढ़ के लिए अलग

उन्होंने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के कारण राज्य में विकास कार्य थम गया है। राज्यांश नहीं देने के कारण केन्द्र की योजनाओं का संचालन नहीं हो रहा है। बैठक को मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री डाॅ. खिलावन साहू व आभार प्रदर्शन महामंत्री भरत वर्मा ने किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद थे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ की बेटी ने जीते जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन पदक ,सीएम भूपेश नौकरी देने की घोषणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+