चाय पर चर्चा के बाद भाजपा का नया अभियान, किसानों संग टिफिन पर चर्चा करके बनाएगी माहौल
रायपुर , 26 मई। भाजपा ने 2014 में चाय पर चर्चा नाम से चुनावी कैम्पेन चलाते हुए पूरे देश में चाय की चौपाल लगाई थी। अपने इसी सफल प्रयोग को दोहराते हुए एक नया कैम्पेन चला रही है। भाजपा इस बार किसानों और मजदूरों को फोकस करते हुए टिफिन बैठकें आयोजित कर रही है। भाजपा किसान मोर्चा पूरे देश में टिफिन कर रही है। इन बैठकों के माध्यम से पार्टी के नेता, कार्यकर्ता पार्टी और पब्लिक मीटिंग आयोजित कर रहे हैं।

नया नहीं हैं टिफिन मीटिंग का आईडिया, कभी मोदी करते ऐसी बैठकें
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठकें किया करते थे, इस दौरान सभी कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन लेकर बैठकों में भाग लेने पहुंचते थे और बैठक खत्म होने बाद एक साथ लंच किया करते थे। भाजपा किसान मोर्चा ने अब इस टिफिन बैठक कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर लांच कर दिया है। भाजपा किसान मोर्चा की गतिविधियों पर नजर डालें, तो स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा किसान मोर्चा सभी राज्यों में टिफिन बैठकें शुरू कर चुका है।

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होते ही लांच हो जायेगा मिशन 2024
30 मई को मोदी सरकार के अपने आठ साल पूरे करने जा रही है। माना जा रहा है कि इसी दिन से बीजेपी अपने मिशन 2024 की तैयारियों में लग जाएगी। लेकिन इससे पहले उसकी नजर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश , राजस्थान, गुजरात के चुनाव पर है। भाजपा ने अपने विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के लिए कार्यक्रम तय कर दिए हैं। इसी योजना के तहत भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में बूथ स्तर तक किसानों को साधने के लिए टिफिन बैठकें आयोजित कर रही है। इन बैठकों में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा किसानों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में साबित हो सकता है भाजपा का प्रमुख कैम्पेन
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसानो की कर्ज माफ़ी समेत धान पर 2500 रुपये बोनस देने का वादा करके सरकार बनाई थी। भूपेश बघेल सरकार ने सत्ता में आने के बाद अपना यह वादा निभाया। भूपेश बघेल सरकार की गौधन न्याय योजना समेत अधिकांश योजनाएं किसानों और ग्रामीण पृष्ठभूमि से ही जुड़ी हैं। लिहाजा छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है कि वह दोबारा किसानों को भाजपा की तरफ खींचकर अपना वोटबैंक बना सके। भाजपा किसान मोर्चा का टिफिन पर चर्चा अभियान छत्तीसगढ़ के लिहाज से बेहद महत्त्वपूर्ण हो जाता है।

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ अभियान
हाल ही में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में किसानों, पंचायत प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन मीटिंग की। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार लगातार किसानों के साथ छल कर रही है। हमने किसानों को समझाया कि कैसे कांग्रेस सरकार किसानों की हितैषी बनने का नाटक कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा टिफिन बैठक के माध्यम से किसानों और पंचायत प्रतिनधियों को केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किसान कल्याण के लिए किये जा रहे कामों की जानकारी भी दे रही है।
यह भी पढ़ें क्या छत्तीसगढ़ से राज्यसभा जाएंगी प्रियंका गांधी? चरणदास महंत ने त्याग दी अपनी आखिरी इच्छा !
-
Chhattisgarh: कांकेर में 5 लाख की इनामी तेलुगू महिला कमांडर रुपी ढेर, बस्तर के जंगलों में चलता था सिक्का -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications