छत्तीसगढ़ के डाकघरों में 5 लाख राष्ट्रीय ध्वज विक्रय करने का लक्ष्य, इंडिया पोस्ट डाकघरों में बिक्री जारी

Chhattisgarh Post Office: भारत सरकार द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम करने वालों के योगदान को याद करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के निदेशक डाक सेवाएं दिनेश कुमार मिस्त्री ने सभी सचिवों को परिपत्र जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त की अवधि के दौरान समस्त कार्यालयों, सभी घरों में तिरंगा फहराने के लिये प्रोत्साहित किये जाएं।

post office tiranga

दिनेश कुमार मिस्त्री ने बताया कि इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्थित सभी डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज, जिसका आकार 20 इंच गुणा 30 इंच एवं मूल्य 25 रूपये प्रति झण्डा है, का विक्रय किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने विभिन्न डाकघरों के माध्यम से 5 लाख राष्ट्रीय ध्वज विक्रय करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने आग्रह किया है कि सभी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, साथ ही आम नागरिकों को भी डाकघरों से झंडा क्रय करने हेतु एवं अपने-अपने घरों में भी ध्वजारोहण करने हेतु प्रोत्साहित करें, ताकि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जा सके। यदि आपके कार्यालय को अधिक संख्या में झंडे की आवश्यकता हो, तो डाकघर या इस कार्यालय को तत्काल सूचित करें, ताकि मांग अनुसार आपूर्ति की जा सके।

यह भी पढ़ें CG News: वन भूमि का पट्टा देने में देश में अग्रणी राज्य बना छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+