हेमामालिनी पर की गई सुरेजवाला की टिप्‍पणी पर मंत्री राजवाड़े बोलीं- कांग्रेस ने हमेशा महिलाओ के साथ अन्याय किया

छत्‍तीगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े ने मथुरा की भाजपा सांसद हेमामालिनी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की कटु निंदा की है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिलाओं का अपमान करने वाली कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को मानसिक दीवालियापन की पराकाष्ठा बताया है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि देश और छत्तीसगढ़ की मातृ-शक्ति कांग्रेसियों की बदजुबानी का एक बार फिर से करारा जवाब देगी।

bjp

बता दें कांग्रेस नेता सुरेजवाला ने कहा था "एमएलए/एमपी क्यों बनाते हैं? ताकि वो हमारी आवाज़ उठा सकें, हमारी बात मनवायें, इसीलिए बनाते हैं। कोई हेमामालिनी तो है नहीं, जो चाटने के लिए बनाते हैं?" इससे पहले कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड और प्रवक्ता, जो स्वयं महिला हैं, सुप्रिया श्रीनेत ने 25 मार्च को भाजपा प्रत्याशी और प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना राणावत के खिलाफ टिप्पणी करते हुए बाजारू बताया और छोटे काशी की तुलना महिलाओं की मंडी से की।

भाजपा सरकार की मंत्री राजवाड़े ने कहा "यूं तो कांग्रेस ने हमेशा नारी शक्ति को कदम-कदम पर अपमानित करने का कलंकित कृत्य किया है, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों की करारी पराजय और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की साफ नजर आ रही हार से बौखलाए कांग्रेस के लोग अब अपनी वाणी का संयम खोते जा रहे हैं।"

राजवाड़े ने कहा कि एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र व छत्तीसगढ़ सरकार नारी शक्ति और महतारी वंदन योजनाएं क्रियान्वित करके महिलाओं के सामाजिक, पारिवारिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में ठोस व सार्थक पहल कर रही है, वहीं कांग्रेस के तथाकथित बुद्धिजीवी प्रवक्ता और नेता महिलाओं के प्रति शर्मनाक टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर अनेक प्रदेशों के कांग्रेसी क्षत्रपों और नेताओं ने अनेक बार महिलाओं के प्रति अपनी कुत्सित मानसिकता का शर्मनाक प्रदर्शन किया है।

पिछले अनेक वर्षों में कांग्रेस नेताओं और नेत्रियों के बयान महिलाओं के प्रति कांग्रेस की घोर संवेदनहीनता का परिचय देते हैं। कांग्रेस के अनेक नेताओं पर तो महिलाओं के यौन शोषण तक के आरोप में पुलिस में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

राजवाड़े ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री द्वारा महिलाओं के साथ गलत हरकत किए जाने का भी कलंकित इतिहास रहा है। अभी हाल ही एक महिला पत्रकार ने डेली ओ' में आर्टिकल लिखा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान किस तरह से मीडिया के चहेते एक केन्द्रीय मंत्री उनके साथ अश्लील हरकत करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+