सूरजपुरः दिवाली की रात को महिला और युवक की हत्या, अवैध संबंध की आशंका
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में जोबगा गांव में दिवाली की रात को एक महिला और उसके पड़ोसी की निर्ममता से हत्या कर दी गई। दोनों का शव शुक्रवार को घर के बाहर पड़े हुए मिले। वहीं पुलिस आशंका जता रही है कि अवैध संबंधों के चलते दोनों की हत्या की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शक के आधार पर पुलिस मृतक महिला के पति से पूछताछ कर रही है। 50 वर्षीय धनसो बाई और 45 वर्षीय शिव प्रसाद का मकान आमने-सामने है।

शुक्रवार की सुबह जब उस रास्ते से गुजरे तो देखा महिला का शव घर के बाहर पड़ा हुआ था। वहीं शिव प्रसाद का शव भी उसके घर के बाहर खाट पर पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस के साथ ही डॉग स्कवॉयड और फॉरेंसिक टीम पहुंची। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि युवक शिव प्रसाद के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
आसपास खून बिखरा हुआ था। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रहे हैं। महिला की हत्या कैसे की गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
वहीं दुर्ग जिले में दिवाली की रात को एक निर्माणाधीन पानी के टंकी के ऊपर से कूदकर 25 साल के युवक ने खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई कर युवक के शव को पीएम के लए भेज दिया गया है। अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पद्नाभपुर चौकी पुलिस ने बताया कि बीती देर रात डेढ़ बजे के करीब 24-25 साल की उम्र का युवक स्टेट पॉवर ग्रेड कंपनी के पास पहुंचा। इसके बाद वह सामने निर्माणाधीन पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया। इस दौरान वहां तीन मोहल्ले के लड़के पटाखा फोड़ रहे थे। उन्होंने उस लड़के को टंकी के ऊपर घूमते हुए देखा तो आवाज भी दी। लड़कों की आवाज सुनकर वह वहीं पर छिप गया।












Click it and Unblock the Notifications