सूरजपुरः बोरे में रख लिया जहरीला सांप फिर अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों को दिखाता रहा कि इसी सांप ने काटा है

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की सुबह जब एक शख्स बोरे में जहरीले सांप को लेकर पहुंचा तो हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों को सांप दिखाते हुए युवक बताने लगा कि इसी सांप ने उसको काट लिया है और इलाज करवाने आया है। इसके बाद आनन-फानन में उसे भर्ती किया गया। उपचार के बाद बेहतर स्वास्थ्य को देखते हुए उसे छुट्टी दे दी गई। तो युवक ने कहा कि वह घर जाते समय रास्ते में सर्प को कहीं छोड़ देगा।

सरपंच को बताया कि सांप ने काट लिया है

सरपंच को बताया कि सांप ने काट लिया है

प्लास्टिक का बोरा लिए पहुंचा युवक चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम अलका का राजमोहन था। राजमोहन के मुताबिक वह सुबह खेत में हल चला रहा था, तभी उसे सांप ने डस लिया। पूरे हौसले के साथ राजमोहन ने सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़ एक बोरे में बंद कर दिया। गांव के सरपंच को सूचना दी कि उसे सांप ने काट लिया है।

सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल

सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल

इसलिए प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाना जरूरी है। सरपंच ने वाहन की व्यवस्था कर राजमोहन को गांव के ही एक व्यक्ति के साथ प्रतापपुर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर उसे किसी प्रकार की कोई परेशानी नजर नहीं हुई। रविवार साप्ताहिक अवकाश होने से आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था में कर्मचारी लगे हुए थे।

सभी कर्मचारी सांप देखकर घबराए

सभी कर्मचारी सांप देखकर घबराए

उन कर्मचारियों को राजमोहन ने बोरे को खोलकर दिखाया कि इस सांप ने उसे डस लिया है। इसलिए वह इलाज कराने के लिए आया है। एक बार के लिए जहरीले सांप को देख स्वास्थ्य कर्मचारी हड़बड़ा गए। सूचना पर डॉ. एके विश्वकर्मा तत्काल अस्पताल पहुंचे। युवक के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ उन्होंने सांप को भी देखा। बोरे में जाड़ा (जहरीला) सांप था। सर्प छोटा सा था, संभवतः इसी वजह से उसके जहर का ज्यादा असर राजमोहन पर नहीं हुआ था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+