झारखंड में दबोचा गया सूरजपुर हत्याकांड का आरोपी कुलदीप साहू, बलरामपुर सायबर सेल में होगी पूछताछ
Surajpur Double Murder Case: छत्तीसगढ़ पुलिस ने सूरजपुर डबल मर्डर केस के आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया है। कुलदीप ने एक हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की की निर्ममता से हत्या कर दी थी। मिली जानकारी के मुताबिक यह गिरफ्तारी झारखंड से आने वाली एक यात्री बस में की गई है। इस खूंखार अपराधी फ़िलहाल बलरामपुर की सायबर सेल रखकर पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि कुलदीप साहू सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी है। वह झारखंड के गोदरमाना से बस में सवार होकर अंबिकापुर आ रहा था। तभी उसे बलरामपुर पुलिस ने पकड़ लिया।

क्या है मामला?
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कुख्यात बदमाश कुलदीप साहू ने धारदार हथियार से कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहनाज शेख (35) और बेटी आलिया शेख (11) की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी,जबकि एक अन्य आरक्षक पर खौलता तेल फेंक दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस अपराधी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को सूरजपुर जिले बवाल मच गया था। स्थानीय लोग सड़कों पर निकल आये थे ,कई स्थानों पर आगजनी की घटना हुई थी।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Surajpur Murder: कौन है कुलदीप साहू? जानिए सूरजपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी की कुंडली
आरोपी कुलदीप साहू ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बच्ची की लाश को घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया था। लाशें अर्धनग्न हालत में मिली थीं। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। आरोपी भागने में सफल हो गया। इस घटना से आक्रोशित नगरवासियों ने शहर बंद कर दिया था। भीड़ ने आरोपी कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications