Chhattisgarh: वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक का बयान, कांग्रेस सबसे बड़ी लूजर पार्टी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट अगर छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 संसदीय क्षेत्रों में करारी पराजय के बाद भी संतोष व्यक्त कर रहे हैं, तो यह साफ समझा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कांग्रेस अब इसी लायक ही बची है।

कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार का जिम्मा लेने के लिए कोई तैयार नहीं है और सारे कांग्रेसी हार का ठीकरा फोड़ने के लिए एक-दूसरे का सिर तलाश रहे हैं। चुनाव से पहले से लेकर चुनाव में करारी हार और अब समीक्षा के नाम पर कांग्रेस में जिस तरह के नजारे पेश हो रहे हैं, कांग्रेस और उसके कर्णधारों के लिए इससे बड़ी राजनीतिक शर्म की बात और कुछ नहीं हो सकती।

bjp cg 600 jpg

कौशिक ने कहा कि 11 में से 10 लोकसभा सीटें हारने के बाद भी कांग्रेस पार्टी संतुष्ट है, कांग्रेस प्रभारी पायलट का बयान इस बात को प्रमाणित करता है कि कांग्रेस एक बहुत बड़ी लूजर पार्टी है और जीत उसका उद्देश्य ही नहीं है। 11 में से 10 सीट हारने के बाद भी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अगर यह कहें कि हम एकजुटता से लड़े और वोट शेयर भी हमारा बरकरार रहा, तो राजनीति में इससे ज्यादा शर्मनाक बयान और कुछ नहीं हो सकता।

कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नेता भी सचिन पायलट की ही सोच पर चल रहे हैं, जो हारने के बाद भी किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेने का काम नहीं कर रहे हैं। लेकिन, पायलट को यह बताना चाहिए कि वह एकजुटता का नाटक रच रहे हैं, तो कवासी लखमा का बयान क्या इशारा कर रहा है, जिसमें लखमा ने कहा है कि हम आपसी फूट की वजह से हारे।

कौशिक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल विधानसभा चुनाव में अपने नेतृत्व में कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया और अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को रसातल में पहुँचाने के बाद बजाय अपनी जिम्मेदारी स्वीकारने के अनर्गल प्रलाप करके अपनी खीझ और हताशा का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब कांग्रेस प्रभारी पायलट को चाहिए कि वह बघेल को विधानसभा चुनाव की करारी शिकस्त और लोकसभा चुनाव की हार के बाद राजनीतिक सच का सामना करने की ठोस नसीहत देन की हिम्मत दिखाएँ।


यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने लद्दाख हादसे पर जताया दुख, शहीदों को किया नमन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+