छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का बयान, धरना प्रदर्शन के नियम पर भ्रम फैला रही है भाजपा
रायपुर, 27 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन, आंदोलन से पहले सरकार की अनुमति अनिवार्य किये जाने के बाद सियासी पारा काफी ऊपर पहुंच चुका है। भाजपा इसे कांग्रेस सरकार की तानाशाही बता रही है ,तो वही कांग्रेस इसे पहले से लागू नियम बता रही है। बहरहाल इस मामले के तूल पकड़ने के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा के आरोपों का जवाब दिया।

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि सरकार के आदेश के संबंध भाजपा भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है , इसलिए कांग्रेस यह साफ कर देना चाहती है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसी भी प्रकार के शांतिपूर्ण संवैधानिक धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, धार्मिक आयोजन में रोक नहीं लगाई है। भाजपा इस मामले में भ्रम और झूठ फैला रही है ,जो पूरी तरह से मिथ्या और भ्रामक है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: सरकार की बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन पर रोक, आदेश के खिलाफ कोर्ट जाएगी भाजपा
मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, सार्वजनिक आयोजन के संबंध में जो निर्देश जारी किये है, वह पुराने है और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय से लागू है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आयोजनों के दौरान शांति और व्यवस्था बनाये रखने के लिये पहले से बने नियमों के पालन कराने के ही निर्देश जारी किये गए है। इन नियमो का भारतीय जनता पार्टी अपने 15 सालके शासनकाल में कड़ाई से पालन करवाती रही है ,तो फिर इन नियमों के संबंध में जारी किये गये निर्देश अलोकतांत्रिक कैसे हो गये?
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: किसान महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, नवा रायपुर किसान आंदोलन का किया समर्थन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चार दिन पूर्व जिस कानून के पालन के निर्देश उत्तरप्रदेश की योगी सरकार करती है, वही कानून अगर उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक है, तो छत्तीसगढ़ में गैर प्रजातांत्रिक हो कैसे गया है । मरकाम ने कहा कि दरअसल भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक हो गया है और वह संवैधानिक मूल्य, संवैधानिक संस्थानों की अवहेलना करते-करते भाजपा नियमों कानूनों की व्याख्या भी अपनी सुविधा के मुताबिक करने लगी है।
भाजपा जाएगी अदालत:नलिनेश ठोकने
वहीं छत्तीसगढ़ भाजपा मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने मोहन मरकाम की प्रेस कांफ्रेंस पर कहा है कि भूपेश बघेल सरकार की जी हुजूरी करने के स्थान पर मरकाम जनता के लोकतांत्रिक अधिकार के संरक्षण की बात करें। उन्हें समझना चाहिए कि सत्ता स्थायी नहीं होती। 15 साल तक भाजपा की सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया , लेकिन कांग्रेस के भूपेश बघेल जैसे नेता आंदोलन के नाम पर उपद्रव मचाते रहे, अब डेढ़ साल बाद कांग्रेस का सत्ता से सड़क पर आना तय है। नलिनेश ने आगे कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बहानेबाजी करने की जगह अपनी सरकार को लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करने का निर्देश दें ,क्योंकि जनता के लोकतांत्रिक अधिकार पर अब बात कोर्ट में होगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: किसान महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, नवा रायपुर किसान आंदोलन का किया समर्थन
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ठोकने ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम बयानबाजी करके गुमराह करने की कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन जनता देख रही है कि कांग्रेस की सरकार ने अंग्रेजों वाले रौलट एक्ट की तर्ज पर जनता की आवाज दबाने भूपेश एक्ट लागू किया है। भाजपा इसका कड़ा प्रतिकार कर रही है। भूपेश बघेल को अपना यह तानाशाही फरमान वापस लेना ही पड़ेगा। भाजपा जनता के हक में पूरे राज्य में लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए सड़क पर संघर्ष करेगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications