Shivrinarayan News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रेस क्लब के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात, रामकुमार पटेल भी रहे
छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल की अगुवाई में पत्रकारों ने सीएम भूपेश से मुलाकात की। ज्ञात हो कि बघेल ने शिवरीनारायण में प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की थी ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल के नेतृत्व में शिवरीनारायण प्रेस क्लब के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रेस क्लब भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने शिवरीनारायण में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पत्रकारों की मांग पर प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की थी । इस अवसर पर प्रेस क्लब शिवरीनारायण के अध्यक्ष मुरली नायर, महासचिव देवेन्द्र यादव, बद्री आदित्य और उदय हरवंश भी उपस्थित थे ।
यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बाघ का विचरण, वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा, दूरी बनाये रखें












Click it and Unblock the Notifications