SECL : आदिवासियों का फर्जी गोद पुत्र बनकर पाई नौकरी, 5 Coal कर्मियों को प्रबंधन ने नौकरी से निकाला
छत्तीसगढ़ में फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति के दस्तावेज तैयार कर नौकरी करने वाले कोल कर्मियों को साउथ ईस्ट कोल्ड लिमिटेड प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया है। अनुसूचित जनजाति वर्ग की जमीन खरीद फर्जी तरीके से उनके गोद पुत्र बनकर कई सालों से SECL में नौकरी कर रहे 5 कोल कर्मियों को SECL बिश्रामपुर प्रबंधन ने जांच की कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया है। दीपावली के दौरान इस कार्रवाई से SECL के उन कर्मचारियों में हड़कम्प है जिन्होंने इस तरह से दस्तावेज तैयार किये हैं।

25 सालों से कर रहें है नौकरी, अब हुए बर्खास्त
जिन 5 लोगों को अभी सेवा से बर्खास्त किया गया है वे सभी सन 1994-95 से कंपनी में नौकरी कर रहे थे। इस तरह आदिवासियों की जमीन खरीद कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों में रेहान खदान के शूट ऑपरेटर, राधेश्याम गायत्री खदान के इलेक्ट्रिकल ऑपरेटर राजाराम, इलेक्ट्रिकल ऑपरेटर श्रवण कुमार, कुमदा 7-8 खदान के पंप ऑपरेटर रामविलास, कुमदा के ही ब्लास्टिंग क्रूमैन विजेंद्र नाथ का नाम शामिल है।

इस तरह लंबित रहा मामला , यूनियनों का लिया सहारा
जानकारी के अनुसार दर्जन भर से अधिक ऐसे फर्जी नौकरी करने वालों की शिकायत कंपनी के समक्ष 14 साल पहले गोपनीय रूप से हुई थी। जिस पर कंपनी ने जांच की। इस जांच में मामला सही पाया जाने पर उन सभी कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरु की गई। लेकिन कार्रवाई से बचने के लिए मामले को उच्च न्यायालय में चैलेंज किया गया। यहां भी हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद कर्मचारियों ने लोगों ने BMS यूनियन के माध्यम से प्रकरण को रीजनल लेबर कमिश्नर के पास सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ेम... Turkey Coal Mine Blast: तुर्की की कोयला खदान में विस्फोट, 25 की मौत, दर्जनों फंसे
हाईकोर्ट ने दिया आदेश , कर्मचरियों में मचा हड़कंप
रिजनल लेबर कमिश्नर के पास मामला लंबे समय तक केस लंबित रहने के खिलाफ कोल वायसरी प्रबंधन ने उच्च न्यायालय का रुख किया। पिछले दिनों उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रबंध ने 5 कर्मियों को कंपनी की सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। दीपावली से ठीक पहले क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बर्खास्तगी आदेश जारी करने से हड़कंप मच गया है।
राज्य सरकार ने भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई के दिये थे निर्देश
बता दें कि SECL बिश्रामपुर भटगांव क्षेत्र के ऐसे सैकड़ों मामले हैं। जिनमें कूट रचित दस्तावेजों के जरिए अनुसुचित जाति जनजाति वर्ग की जमीन सहित फर्जी तरीके से वसीयतनामा तैयार कर अथवा गोद पुत्र बनकर कंपनी में नौकरी कर रहे हैं कई बार ऐसे मामले में राज्य सरकार द्वारा जांच के आदेश देकर फर्जी लोगों को सेवा से बर्खास्त करने प्रबंधन को निर्देशित किया है। लेकिन SECL प्रबंधन यूनियन नेताओं के दबाव के चलते ऐसे मामलों में हाथ डालने से बचता रहा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications