Turkey Coal Mine Blast: तुर्की की कोयला खदान में विस्फोट, 25 की मौत, दर्जनों फंसे
Turkey Coal Mine Blast: तुर्की की कोयला खदान विस्फोट, 25 की मौत, दर्जनों फंसे
Turkey Coal Mine Blast: तुर्की की कोयला खदान में बड़ा हादासा हो गया है। तुर्की की कोयला खदान में विस्फोट होने से 25 लोगों की मौत हो गई हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की के उत्तरी बार्टिन प्रांत में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। धमाका शुक्रवार को काला सागर तट पर अमासरा स्थित प्लांट में हुआ। रिपोर्ट मुताबिक जिस वक्त खदान में धमाका हुआ, वहां करीब 110 लोग काम कर रहे थे। इसलिए अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि कितने लोग अब भी अंदर खदान में फंसे हुए हैं। लगभग 28 लोग घायल हैं।

हादसे के वक्त खदान में 110 लोग कर रहे थे काम
तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोकास ने कहा कि अभी तक 11 लोगों को कोयले की खदान में से रेस्क्यू करके बचाया गया है। विस्फोट के समय खदान में करीब 110 लोग काम कर रहे थे, जिनमें से लगभग आधे 300 मीटर अंदर गहरे खदान में काम कर रहे थे।

ज्वलनशील गैसों की वजह से हुआ विस्फोट
हादसे में घायल 28 लोगों का अस्पताल में इलाज तल रहा है। ये कोयले का खदान 300 से 350 मीटर गहरी है, ये एक जोखिम भरा क्षेत्र है। वहीं तुर्की के ऊर्जा मंत्री फातिह डोनमेज ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "प्रारंभिक आकलन से पता चलता है कि विस्फोट संभवतः फायरएम्प-कोयला खदानों में पाए जाने वाली ज्वलनशील गैसों की वजह से हुआ। हालांकि हम इस मामले की तह तक जाएंगे।

खदान की एंट्री गेट से 300 मीटर नीचे हुआ विस्फोट
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। हादसे की जगह अपने दोस्तों और प्रियजनों की तलाश में भीड़ इकट्ठा हो गई है। बार्टिन प्रांत के गवर्नर ने नुर्ताक अरसलान ने कहा कि विस्फोट लगभग खदान की एंट्री गेट से 300 मीटर (985 फीट) नीचे हुआ। यह खदान राज्य के स्वामित्व वाली तुर्की हार्ड कोल एंटरप्राइजेज की है।

तुर्की के राष्ट्रपति करेंगे दुर्घटनास्थल का दौरा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान शनिवार को दुर्घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान ने ट्वीट कर कहा, ''हम उम्मीद करते हैं कि जानमाल का नुकसान और नहीं बढ़ेगा, खदान में काम करने वाले अधिक लोग सुरक्षित बच जाएंगे और हमारी सारी कोशिशें इसी दिशा में हैं।''
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications