Spain Wildfires Reason: स्पेन में कैसे आग के तांडव में मरे 12 लोग? 23 लापता, कार में फंसे-पैदल भागते जिंदा जले

Spain Wildfires Reason: यूरोप इस समय भीषण गर्मी के 'तंदूर' में तप रहा है। इस बीच, स्पेन के दक्षिणी प्रांत अल्मेरिया का जंगल आग की चपेट में आ गया। अधिकारियों के अनुसार, तबाही के बीच कम से कम 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 23 अन्य लापता हो गए।

मंजर इतना खौफनाक था कि कई लाशें कारों के अंदर जली हुई मिलीं। इससे साफ जाहिर है कि आग की लपटें इतनी विकराल थी कि जान बचाने के लिए कार से भी भाग न सके। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने शोक व्यक्त किया है। वहीं, अंडालूसिया क्षेत्र के नेता जुआन मैनुअल मोरेनो ने घटना पर शोक व्यक्त किया। साथ ही इसे क्षेत्र की अब तक की सबसे भयानक आग बताया गया। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर क्या हुआ? कैसे फैली आग?

spain-wildfires-reason

Spain Wildfires Reason: कैसे लगी आग? मरने वालों में 4 ब्रिटिश नागरिक

आग सिएरा डे लॉस फिलाब्रेस पहाड़ों के पास एक कम बारिश वाले इलाके के एक छोटे से गांव में लगी थी। अधिकारियों ने आग लगने की वजह की पुष्टि नहीं की है, लेकिन आग की सूचना देने के लिए फोन करने वाले लोगों ने बताया कि बिजली की एक गिरी हुई लाइन से आग लगी, जो तेजी से पास के जंगल में फैल गई।

अंडालूसिया के क्षेत्रीय नेता जुआन मैनुअल मोरेनो ने बताया कि 8 लोग घायल हुए हैं और 23 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट के लगभग 150 फायरफाइटर और 220 सैनिक आग बुझाने में लगे हुए थे, जिसने 3,200 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल और खेती की जमीन को अपनी चपेट में ले लिया है। क्षेत्रीय आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में 4 ब्रिटिश नागरिक और अन्य विदेशी नागरिक शामिल हो सकते हैं।

पैदल भागते-भागते जिंदा जले 7 लोग, तड़प-तड़प कर मौत

अंडालूसिया की आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख एंटोनियो सैन्ज ने कहा कि ज्यादातर की मौत भागने की कोशिश में हुई और उन्होंने 'वहीं सुरक्षित रहने' (शेल्टर-इन-प्लेस) के निर्देशों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि एक समूह ने सूखी नदी के रास्ते से भागने की कोशिश की, जो 'मौत का जाल' बन गया। सैन्ज ने बताया कि सात लोगों की मौत पैदल भागते समय हुई, जब उन्होंने अपनी कारें छोड़ दी थीं। शायद वे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ रहे थे। सैन्ज ने कहा कि इसके नतीजे बहुत भयानक रहे हैं। सब कुछ यही बताता है कि मरने वालों में... ज्यादातर, या शायद सभी, विदेशी नागरिक हैं।

स्पेन PM पेड्रो सांचेज ने बताया रेस्क्यू का पूरा प्लान?

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि अल्मेरिया प्रांत में लगी आग के भयानक नतीजों को देखकर बहुत दुख और निराशा हो रही है। साथ ही कहा कि मैंने अभी अंडालूसिया के क्षेत्रीय नेता जुआन मैनुअल मोरेनो से बात की है। इस त्रासदी से निपटने के लिए हम शुरू से ही विभिन्न संस्थाओं के बीच पूरे सहयोग के साथ काम कर रहे हैं। आग बुझाने और प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए स्पेन सरकार के सभी संसाधन (सामग्री और कर्मी) पहले ही तैनात कर दिए गए हैं। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति सरकार की संवेदना और सभी पड़ोसियों के साथ एकजुटता दोहराता हूं। कृपया, अधिकारियों और आपातकालीन सेवाओं की सलाह का पालन करें। बहुत सावधानी बरतें।

लॉस गैलार्डोस (अल्मेरिया) में लगी आग को बुझाने के लिए स्पेन सरकार के संसाधन जुटे हुए हैं। गार्डिया सिविल (सिविल गार्ड) के 160 कर्मी, 52 वाहन, 2 हेलीकॉप्टर, 2 ड्रोन लगाए गए हैं। MITECO (इकोलॉजिकल ट्रांज़िशन और डेमोग्राफिक चैलेंज मंत्रालय) ने 4 एम्फीबियस एयरक्राफ्ट (वॉटर बॉम्बर), 1 फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर तैनात हैं।

  • UME (मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट): 220 कर्मी, 70 वाहन
  • सिविल प्रोटेक्शन: 34 कर्मी, 2 वाहन

स्पेन में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, आग का तांडव!

यूरोप फिर से भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। स्पेन ने हाल के वर्षों में बार-बार और भीषण लू (हीट वेव) का सामना किया है, जहां तापमान अक्सर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है। हवा, ज्यादा तापमान और कम बारिश के कारण छोटी-छोटी आग बेकाबू होकर बड़ी आग का रूप ले लेती हैं। जून में, स्पेन में कई दिनों तक रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी, जिससे गर्मी के कारण 1,000 से ज्यादा अतिरिक्त मौतें हुईं। यूरोपीय संघ की कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस के अनुसार, यूरोप दुनिया का सबसे तेजी से गर्म होने वाला महाद्वीप है, जहां 1980 के दशक से तापमान वैश्विक औसत से दोगुनी तेजी से बढ़ रहा है। पश्चिमी यूरोप के कुछ हिस्सों में छह हफ्तों में तीसरी बार लू चल रही है।

वैश्विक स्तर पर, 2025 रिकॉर्ड पर तीसरा सबसे गर्म वर्ष रहा, जिसमें यूरोप भर में कई भीषण लू की लहरें देखी गईं। फ्रांस गर्मियों की अपनी तीसरी लू के चरम पर है, जहां पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और पेरिस में लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। फ्रांसीसी अधिकारियों ने जंगल की आग के बहुत ज्यादा जोखिम की चेतावनी भी दी है, क्योंकि दक्षिण में लगी बड़ी आग ने इस हफ्ते हजारों हेक्टेयर जमीन को जला दिया है, टूर डी फ्रांस साइकिल रेस में बाधा डाली है और आग बुझाने वाले संसाधनों पर दबाव डाला है।

स्पेन और पुर्तगाल पहले भी जानलेवा आग का सामना कर चुके

स्पेन के लिए जंगल की आग कोई नई बात नहीं है। 'यूरोपियन फॉरेस्ट फायर इन्फॉर्मेशन सिस्टम' के अनुसार, पिछले साल आग लगने के मौसम में 3,93,000 हेक्टेयर से ज़्यादा ज़मीन जल गई थी, जो लंदन के कुल क्षेत्रफल से दोगुना है। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। 2017 में, पड़ोसी देश पुर्तगाल में लिस्बन से 200 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित पेड्रोगाओ ग्रांडे में जंगल की आग से 66 लोगों की मौत हो गई थी। उस आग में, एक ही सड़क पर अपनी कारों से भागने की कोशिश करते हुए 47 लोगों की जान चली गई थी।

चीन में जूता फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, भीषण आग लगने से 28 की मौत, छत पर फंसे कर्मचारियों का Video आया सामने
चीन में जूता फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, भीषण आग लगने से 28 की मौत, छत पर फंसे कर्मचारियों का Video आया सामने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+