छत्तीसगढ़ में लगभग डेढ़ माह बाद खुले स्कूल,नहीं पहुंचे बच्चे स्कूल कैम्पस
रायपुर,14 फरवरी । छत्तीसगढ़ में लगभग डेढ़ माह बाद स्कूल खुल गए हैं। सोमवार को रायपुर में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के बच्चे आधे से कम की तादाद में स्कूल पहुंचे। पहले दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने से रौनक नहीं दिखाई दी ,बहरहाल उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही एक बार फिर स्कूल बच्चो के शोरगुल से गुलज़ार होंगे।

रविवार को भी स्कूल खुलेंगे
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को देखते हुए अब शासन ने रविवार को भी कक्षाएं लगाने का फैसला लिया है।रविवार को विशेष कक्षाएं लगाकर बच्चों की अधूरी पढाई को पूरा करने में मदद की जाएगी होंगी। मिली जानकारी के मुताबिक सभी विषयों के शिक्षण स्कूल पहुंचकर बच्चों कप पढ़ाएंगे । रायपुर के जे एन पांडेय स्कूल के प्राचार्य एम आर सावंत ने बताया कि स्कूल में रविवार की कक्षाओं को लेकर शिक्षकों में भी खासा उत्साह है,आपस में जानकारियां साझा करने के लिए विशेष तैयारियां की गईं हैं।
बोर्ड परीक्षा के कारण से छात्र छात्राओं का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है, विषय विशेषज्ञ और छात्रों इस ग्रुप में अपने पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल करते हैं। कक्षा में भी अब अभ्यास कराते हुए परीक्षा की तैयारी की जा रही है। इतना ही नहीं स्कूल प्रबंधन में बीते साल के टॉपर छात्रों को भी को व्हाट्सप्प ग्रुप इ जोड़ा है, ताकि वह इस साल तैयारी करने वाले बच्चों की मदद कर सकें।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सभी तहसीलदार रहे हड़ताल पर, राजस्व विभाग से जुड़े काम रहे प्रभावित
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक बारहवीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक जारी रहेगी, वहीं दसवीं की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक ली जाएगी। बारहवीं में इस साल परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 2 लाख 90 हजार है। वहीं दसवीं में करीब 3 लाख 93 हजार विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
5 जनवरी को बंद हुए थे स्कूल
गौरतलब है कि बीती 5 जनवरी को राजधानी रायपुर में कलेक्टर ने निर्देश के बाद सभी स्कूलों में ताले लगा दिए गए थे , उस समय रायपुर सिटी में कोरोना की तीसरी लहर के कारण मामले बढे हुए थे । छत्तीसगढ़ में कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से काम हो रही है।
सोमवार को छत्तीसगढ़ में कुल 571 नए कोरोना संक्रमित मिले , वहीं 2081 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर वापस घर लौट गए । सोमवार को 5 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ ने कोरोना वेक्सीन लगाने का 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार , राज्य में 18 से ज्यादा आयु आयु वर्ग के 1,96,51,000 नागरिकों के वेक्सिनेशन का लक्ष्य तय किया गया था। सरकार ने 77 फीसद लोगों को दोनों ठीके लगा दिए है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 15 से 18 उम्र वर्ग की 16.39 लाख आबादी में 65 प्रतिशत को पहला टीका और 29 प्रतिशत को दूसरा टीका लग चुका है। इसी प्रकार बूस्टर डोज के लिए 11.75 लाख लोगों में 27 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3.67 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। 2.07 करोड़ को पहला टीका और 1.56 करोड़ से ज्यादा को दोनों वैक्सीन लगाई गई हैं। प्रदेश के टीकाकरण अधिकारी के मुताबिक कि टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने के सरकार लगातार अभियान चला रही हैं। जिन लोगो ने टीका नहीं लगवाया है ,उनको शीघ्र ही टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।












Click it and Unblock the Notifications