छत्तीसगढ़ के सभी तहसीलदार रहे हड़ताल पर, राजस्व विभाग से जुड़े काम रहे प्रभावित
रायपुर,14 फरवरी । छत्तीसगढ़ में सोमवार को राजस्व विभाग से जुड़े काम बेहद प्रभावित रहे,दरअसल रायगढ़ जिले में तीन दिन पूर्व नायब तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद का मामला शांत नहीं हुआ है। घटना के विरोध में सोमवार को छत्तीसगढ़ के सभी तहसीलदार हड़ताल पर थे । अफसरों की हड़ताल की वजह से रायगढ़ समेत छत्तीसगढ़ भर में स्कूल और कॉलेज समेत कई सेवाएं प्रभावित हुई । तहसीलदारों का कहना है, कि सरकार तक आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी नहीं करती है, हड़ताल को जारी रखा जायेगा । इधर सोमवार शाम को पुलिस ने 5 वकीलों को हिरासत में ले लिया है,जबकि 2 आरोपी अभी फरार हैं।
गौरतलब है कि , रायगढ़ में नायब तहसीलदार से कुछ वकीलों की तरफ से हुई मारपीट के मामले में राज्य के कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने सोमवार को हड़ताल पर रहने की घोषणा की थी। हड़ताल में संघ से जुड़े तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत राजस्व निरीक्षक, पटवारी, लिपिक, कोटवार और ऑफिस स्टाफ भी साथ थे । तय कार्यक्रम के मुताबिक , तहसीलदार और बाकि अफसर मिनी स्टेडियम में जुटकर प्रदर्शन किया।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सोमवार को जांजगीर जिले के डभरा क्षेत्र करीब से जितेंद्र शर्मा नाम के एक आरोपी वकील को गिरफ्तार किया है ।वहीं एक अन्य आरोपी वकील कोमल साहू की भी ओडिशा से गिरफ्तारी की गई है। रविवार को भी पुलिस ने अधिवक्ता भुवन साव को हिरासत में लिया था।
तहसीलदारों की हड़ताल पर अधिवक्ता संघ से जुड़े वकीलों का कहना है कि पुरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कर्मचारी संघ से जुड़े लोगों का कहना है कि जब तक वकीलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगीं हड़ताल जारी रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का आरोप,छत्तीसगढ़ सरकार बंद कर रही है
मिली जानकरी के मुताबिक सोमवार को रायगढ़ ,बिलासपुर ,रायपुर ,कोरबा समेत कई जिलों में तहसील कार्यालय वीरान पड़े रहे। वही अधिवक्ता संघ की तरफ से भी कलक्टरों के ज़रिये राज्य सरकार से मामले की जांच करने ज्ञापन के माध्यम से गुहार लगाई है।
अब केवल दो आरोपी महेश पटेल और मूणक बच गए हैं। इधर कार्रवाई के विरोध में वकीलों ने भी आवाज बुलंद की है। अधिवक्ता संघ ने इस मामले में एसपी से मिलकर प्रकरण में उचित कार्रवाई करने के साथ ही निर्दोष वकीलों को परेशान ना करने की मांग की है । रायगढ़ जिले की बहरहाल पुलिस ने नायब तहसीलदार को पीटने वाले 3 अधिवक्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications