Chhattisgarh: राजभवन में मनाया गया गणतंत्र दिवस का उत्सव, सीएम साय ने राज्यपाल हरिचंदन को दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh: गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

cg news.jpg

स्वागत समारोह में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, अमितेष शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सेना के प्रमुख अधिकारी सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्राप्त पुलिस के अधिकारी, पद्मश्री से सम्मानित व्यक्ति, राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चे, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सामारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, विशेष पुलिस महानिदेशक संजय पिल्ले, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के सदस्य नीलम चंद सांखला, प्रमुख सचिव निहारिका बारीक, सचिव शहला निगार, छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के सीईओ एम. के. राउत, सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, रेडक्रॉस के चेयरमेन अशोक अग्रवाल, पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव श्रीवास्तव उपस्थित थे। समारोह में पद्मश्री पुरस्कृत सर्वश्री डॉ. भारती बंधु, मदन चौहान, शमशाद बेगम, उषा बारले, अनुज शर्मा, शहीदों के परिजन, पुरस्कृत खिलाड़ी, मीडिया प्रतिनिधि, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की बहनें सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया था, जिसमें प्रथम स्थान पर ग्रामोद्योग विभाग, द्वितीय स्थान पर जेल विभाग और तृतीय स्थान पर समाज कल्याण विभाग की झांकी रही। राज्यपाल हरिचंदन ने इन विभागों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

यह भी पढ़ें Jagdalpur: सीएम विष्णुदेव साय ने किया युवाओं से संवाद, बस्तर के विद्यार्थियों खुलकर पूछे प्रश्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+