छत्तीसगढ़ में मिला नया तमगा, ऑनलाइन जन शिकायतों के निराकरण में देश में बना अव्वल

रायपुर, 06 जून। छत्तीसगढ़ ने ऑनलाइन जन शिकायतों के निराकरण में पूरे देश भर में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर अपनी पहुंच बनायी है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की बैठक में छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि के लिए सराहना की गई है। भारत सरकार के लोक शिकायत निराकरण के लिए बने पोर्टल CPGRAMS में प्राप्त आवेदनों में से 97 प्रतिशत आवेदनों के निराकरण के साथ छत्तीसगढ़ को पहले स्थान पर दर्शाया गया है। गुणवत्ता युक्त निराकरण के लिए भी राज्य सरकार की सराहना की गई है। छत्तीसगढ़ में बीते पांच वर्षों से तीन जून 2022 तक की स्थिति में प्राप्त 62 हजार 738 आवेदनों में से 60 हजार 998 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है।

h

छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में लोक शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए के राज्य के मुख्य सचिव द्वारा लगातार बैठकें ली जाती हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन विभागीय अधिकारियों को दिए जाते है। दर्ज प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से एक बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की जाती है। इसके लिए हर दिन आठ जिला मुख्यालयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के मार्फत राज्य के मंत्रालय से जोड़ा जाता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दूरस्थ जिले के आवेदक भी उपस्थित होकर अपनी बात रखते हैं। भारत सरकार का ऑनलाइन पोर्टल CPGRAMS (Pgportal) है। जिसमें ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। राज्य सरकारों को उनसे संबंधित आवेदन ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। इस पोर्टल के प्रकरणों की समीक्षा भारत सरकार का लोक शिकायत एवं प्रशासनिक सुधार विभाग और प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा समय-समय की जाती है। देश के सभी प्रदेशों की समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी भारत सरकार की तरफ दी गई है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: हसदेव अरण्य बचाने की जंग पहुंची दिलचस्प मुकाम पर, टीएस सिंहदेव ने किया जंगल बचाने का समर्थन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+