Chhattisgarh Exit Poll पर क्या बोले रमन सिंह, बताया सीटों को लेकर BJP का पूर्वानुमान
Assembly Election Exit Polls 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम से पूर्व सामने आए एग्जिट पोल पर भाजपा के बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा है कि उन्होंने कहा कि भाजपा ने शुरुआती दौर में ऊंची छलांग लगाई है, भाजपा ने जो इंगित किया था, वह स्पष्ट हो गया है।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने आगे कहा कि आज एग्जिट पोल दिखा रहा है कि 15 से बढ़कर भाजपा 48 पर आ गई है। इस आंकड़े तक भाजपा रुकने वाली नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी 52 सीटों तक पहुंच सकती है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने ऐ कहा कि 75 पार करने वाली कांग्रेस 40 पर आकर रुकती दिखाई दे रही है। 3 तारीख़ के परिणाम चौकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इससे नीचे जा सकती है। उन्होंने कांग्रेस के भीतर चल रही ऑपरेशन लोटस की चर्चा पर कहा कि यह बातें वही कर रहे हैं,जिनके मन में डर और भय है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Exit Poll के आंकड़ों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ में असमंजस, सीएम भूपेश बघेल ने बताया अपना अनुमान
Recommended Video
वही छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि एग्जिट पोल एक अनुमान है। यह केवल एक झलक है कि 80 पार के दावे करने वाली कांग्रेस किसी सर्वे में इसके आधे पर नजर आ रही है तो भाजपा 48 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाती दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications