Rajnandgaon: पूर्व भाजपा सांसद अभिषेक सिंह और मधुसूदन यादव को पुलिस ने भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला
राजनांदगांव, 16 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार चिटफंड के मामलों में कोई भी कड़ा रुख अपनाने को तैयार है। राज्य में लगातार फरार चिटफंड कम्पनियों के संचालकों की गिरफ्तारी कर सम्पत्तियों की कुर्की की जा रही है। लेकिन चिटफण्ड मामले में राजनांदगांव पुलिस ने गुरुवार को दो पूर्व सांसद और भाजपा नेता अभिषेक सिंह और मधुसूदन यादव को ही चिटफण्ड मामले में नोटिस जारी कर न्यायालय में पेश होने कहा है। इस तरह के नोटिस में पहले भी दोनों ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। लेकिन इस नोटिस के अनुसार दोनों की न्यायायल में उपस्थिति अनिवार्य होगी।
{photo-feature}












Click it and Unblock the Notifications