छत्तीसगढ़ः राजनांदगांव में सरपंच के ससुर और उप सरपंच के पति को नक्सलियों ने मार डाला

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मानपुर थाने से केवल तीन किलोमीट दूर सोमवार की रात को नक्सलियों ने दो अलग-अलग गांवों में जाकर जमकर हंगामा मचाया। नक्सलियों ने महिला सरपंच के ससुर और बगल के गांव की महिला उप सरपंच के पति की हत्या कर दी। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है। नक्सलियों ने दोनों के शव को घर के पास फेंककर भाग गए।

rajnandgaon naxali did murder of two people

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोका थाना क्षेत्र के काम खेड़ा गांव में सोमवार की रात को बड़ी संख्या में नक्सली आए और महिला सरपंच के घर में घुस गए। वहां सरपंच के ससुर इंदल शाह मंडावी को नक्सली उठा ले गए और फिर गला रेतकर मार दिया। उनके शव को घर के पास ही फेंक दिया। बताया जा रहा है कि नक्सली महिला सरपंच के पति को मारने आए थे। इस बात की आशंका के चलते सरपंच और उसका पति दोनों अपने किसी रिश्तेदार के पास चले गए थे।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पंचायत चुनाव लड़ाने के लिए महिला के ससुर को जिम्मेदार बताया और कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद नक्सली पास के मोरारपानी गांव पहुंचे। वहां भी उन्होंने उसी तरह उप सरपंच के पति धनसाय घावड़े को मार दिया और शव को फेंक दिया। बता दें कि दोनों ही गांव महाराष्ट्र सीमा से सटे हुए हैं। हालांकि पुलिस अभी तक उपसरपंच के पति की लाश को नहीं ढूंढ सकी है।

बताया जा रहा है कि दोनों ही हत्याएं राजनीतिक कारणों से हुई हैं। पंचायत चुनाव में नक्सलियों ने अप्रत्यक्ष रूप से अपने उम्मीदवार चुनाव में उतारे थे और विरोध में किसी को बी लड़ने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बावजूद कुछ उम्मीदवार उनके विरोध में खड़े हुए और जीत भी गए। इसी कारण उनकी हत्याएं की जा रही हैं। हालांकि नक्सलियों ने इन पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+