Raipur News: फिर गरमाया स्काईवाॅक का मुद्दा, कांग्रेस ने दिया मूणत को जवाब, बताया भ्रष्टाचार का स्मारक
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खड़े स्काईवाॅक के ढांचे की उपयोगिता जांचने के लिए बनाई गई कमेटियों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। बताया जा रहा है कि कमेटियों ने स्काईवाॅक को पूरा करने का सुझाव दिया है।

Raipur Sky Walk: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधे अधूरे बने स्काईवाॅक को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी करके कहा है कि स्काई वॉक भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार का स्मारक है।
गौरतलब है कि स्काईवाॅक की उपयोगिता जांचने के लिए बनाई गई कमेटियों ने सरकार को अपनी रिपोर्ट दे दी है। बताया जा रहा है कि कमेटियों ने स्काईवाॅक को पूरा करने का सुझाव दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में बनी सामान्य सुझाव समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि स्काई वॉक को नहीं तोड़ना नहीं चाहिए, क्योंकि इसपर काफी धन खर्च हो चुका है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि कांग्रेस सरकार यदि स्काई वॉक के निर्माण को रोककर रखती है, तो 2023 में भाजपा की सरकार आने पर इसका निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
इधर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन और मूणत के भ्रष्टाचार के स्मारक की जांच ईओडब्ल्यू में चल रही है। रायपुर शहर में स्काई वॉक की जरूरत क्या थी? भाजपा इसको बताने की स्थिति में आज भी नहीं है। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा फिजूल के निर्माण में क्यों खर्च किया गया था? रायपुर की शहरों में पैदल चलने के लिये कहां जगह की कमी थी जो रमन सरकार ने स्काई वॉक बनाया था कौन 25 फीट ऊपर सीढ़ी पर चढ़कर स्काई वॉक में पैदल चलने जायेगा?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्काई वॉक बनाने के पीछे की मंशा कमीशनखोरी थी, उसी के लिये तत्कालीन सरकार ने इसको शुरू किया था। इसके भ्रष्टाचार की जांच ईओडब्ल्यू में भी चल रही है। शुक्ला ने कहा कि ईओडब्ल्यू की शिकायत में तत्कालीन भाजपा के पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत पर आरोप है कि उन्होंने स्काई वॉक निर्माण के ठेकेदार को लाभ दिलाने प्रशासनिक प्रक्रिया का दुरुपयोग किया था। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मूणत के खिलाफ ईओडब्ल्यू में जांच भी चल रही है। उन्हें और रमन सिंह स्काई वॉक की घोटालेबाजी के इन सवालों का जवाब देना चाहिए।
यह भी पढ़ें CG News: सीएम भूपेश ने की जंगल को बचाने की अपील, विश्व वानिकी दिवस पर दिया संदेश












Click it and Unblock the Notifications