Raipur News: विभिन्न सिंचाई योजनाओं के लिए 21.02 करोड़ रूपए स्वीकृत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ शासन की इस मंजूरी से सिंचाई योजनाओं के पूरा होने से 40 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

sinchai

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्य को कराने के लिए 21 करोड़ 2 लाख 56 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। सिंचाई योजनाओं के पूरा होने से 170 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा क्षेत्रीय किसानों को मिल सकेगी।

स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में दुर्ग जिले के विकासखण्ड-दुर्ग की रिसामा नाले में खसरा नं.-752 के किनारे तटबंध निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 12 लाख 68 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड-धमधा की टेंगना नाला पर देवरी नवागांव स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 49 लाख 5 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 40 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-धमधा की परोडा नाले पर रपटा कम स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 53 लाख 80 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस योजना के पूरा होने से 40 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-पाटन की गुजरा नाला में अटारी स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 92 लाख 90 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 35 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
बेमेतरा जिले के विकासखण्ड-साजा की मनियारी नाला में स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 49 लाख तीन हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

विकासखण्ड-साजा की डोटू नाले पर चुहका बाढ़ नियंत्रण कार्य के लिए दो करोड़ 95 लाख 92 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। बालोद जिले के विकासखण्ड-डौण्डी की पटेली एनीकट के अपस्ट्रीम में घाट निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 60 लाख 69 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड-डौण्डीलोहापरा की खरखरा जलाशय मध्यम परियोजना के खरखरा पूरक नहर पर स्थित बड़गांव सायफन के समीप दांयी ओर सुरक्षात्मक कार्य के लिए दो करोड़ 88 लाख 49 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की लक्ष्य से अधिक बोनी,इस साल बढ़ा 5.77 प्रतिशत रकबा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+