छत्तीसगढ़ः काम के बहाने लड़की को ले गई बहनोई के घर फिर किया गैंगरेप

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के गांव में धान की रोपाई करने गई नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने परिचित के रोपाई करने के लिए दूसरे गांव आई थी। घटना के दूसरे दिन आरोपित उसे घर छोड़ने के बहाने ले जाकर खेत में फिर से गैंगरेप किया। पीड़िता को ले जाने वाली महिला घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

काम के बहाने बहनोई के घर ले गई

काम के बहाने बहनोई के घर ले गई

रैरूमां चौकी क्षेत्र के एक गांव से फूलकुंवर नाम की महिला 14 साल की लड़की को धान रोपाई कराने के नाम पर अपने बहनोई के घर कदमपुरी लेकर आई थी। पीड़िता ने बताया कि 2 अगस्त की रात को फूलकुंवर उसे जबरदस्ती अपने बहनोई के घर छोड़ कर चली गई। जहां गांव के मुन्ना पांडो, सरगुजिया ने रात में गैंगरेप किया।

दो लोगों ने किया गैंगरेप

दो लोगों ने किया गैंगरेप

किशोरी ने जब इस बात का विरोध किया तो फूलकुंवर ने उसे धमका कर शांत करा दिया। किशोरी ने उसे वापस घर छुड़वाने के लिए कहा तो फूलकुंवर ने दोनों आरोपितों को रक्षाबंधन के दिन उसे घर छोड़ने को कहा। किशोरी ने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। उसे जबरन दोनों युवकों के साथ भेजा गया।

फिर घर छोड़ने के दौरान की जबरदस्ती

फिर घर छोड़ने के दौरान की जबरदस्ती

ये दोनों उसे बाइक पर ले गए। लाइनपारा के जंगल के नजदीक रोककर फिर जबरदस्ती की। शोर मचाने पर वह उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजन के साथ धरमजयगढ़ थाने जाकर सारी बात बताई। पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज कर कापू पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कापू थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों पर सामूहिक गैंगरेप की धारा के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। 14 वर्षीय बालिका को काम के बहाने लाकर महिला ने उसकी सुरक्षा की परवाह नहीं की। पहले कदमपुरी और फिर जंगल में उसके साथ ज्यादती हुई। मंगलवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। कापू पुलिस ने उसका डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद उसे प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा हैआरोपियों

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+