रायगढ़: CM भूपेश बघेल ने धरमजयगढ़ को दी 569 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत गुरुवार को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि इस वर्ष 4 मई से शुरू हुए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से राज्य शासन की व
रायगढ़ 15 सितंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत गुरुवार को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि इस वर्ष 4 मई से शुरू हुए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं विशेष रूप से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, हाफ बिजली बिल योजना, हाट-बाजार क्लिनिक योजना, गोधन न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के संबंध में बहुत अच्छा फीडबैक मिला है। मुझे यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि शासन की सभी योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन जिलों में हो रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान का उद्देश्य शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की हकीकत को जानना। साथ ही लोगों के बीच पहुंचकर उनकी स्थानीय समस्याओं को भी जानने का प्रयास हम कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों के लंबे अंतराल के बाद भेंट मुलाकात अभियान का सिलसिला एक सितंबर से रायगढ़ जिले से दोबारा शुरू हुआ था। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवापारा, लोईंग और रायगढ़ में लोगों से भेंट मुलाकात के बाद अब 12, 13 और 14 सितंबर को एक बार फिर रायगढ़ जिले के लैलूंगा, खरसिया और धरमजयगढ़, विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि कल धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम छाल और घरघोड़ा विकासखंड के घरघोड़ा पहुंचा था, जहां मैंने लोगों से भेंट मुलाकात की और योजनाओं का फीडबैक लिया। अब तक प्रदेश के 15 जिलों के 31 विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम हो चुका है।
दी विकास कार्यो की सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा में 569 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत के 24 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 64 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित 15 कार्यो का लोकार्पण एवं 505 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 9 कार्यों का शिलान्यास कार्य शामिल हैं।
ली अधिकारियों की बैठक
सीएम भूपेश बघेल ने धरमजयगढ़ में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि आम जनता की सेवा ही इस सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। आम जनता के समस्याओं का समय पर निराकरण और पारदर्शी प्रशासन के साथ हितग्राहियों की संतुष्टि सभी के प्राथमिकता में होनी चाहिए। यदि किसी की शिकायत आएगी तो मुझे कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसलिए कोई ऐसा कार्य न करे, जिससे कि आपकी शिकायत हो।
प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा में स्थानीय अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि वे जहाँ भी जा रहे हैं, कलेक्टर और एसपी को आम जनता की समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में निर्देश दे रहे हैं। आम जनता की सेवा, उन्हें सुविधाएं, उनका सम्मान, सुरक्षा और उनकी समृद्धि सभी की प्राथमिकता में होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में गरीब, आदिवासी, पिछड़े निवास करते हैं। वे बहुत ही उम्मीदों के साथ अधिकारियों के पास शासन की योजनाओं का लाभ उठाने या अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जाते हैं। उन्हें बार-बार किसी कार्यालय या अधिकारियों के चक्कर न काटना पड़े, यह सभी सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ की यह 12 जातियां अनुसूचित जनजाति में हुईं शामिल, CM भूपेश बघेल ने PM मोदी को कहा धन्यवाद












Click it and Unblock the Notifications