छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अपडेट: पहले चरण में कुल 223 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में
CHHATTISGARH ELECTION UPDATE: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद अब 223 प्रत्याशी ही निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जाएंगे। द्वितीय चरण के लिए आज नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 30 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया।

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त मुताबिक के अनुसार राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 6 अभ्यर्थियों ने नाम वापसी की। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 253 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए थे, जबकि प्रथम चरण में नामांकन के अंतिम दिन 20 अक्टूबर तक कुल 294 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अंतर्गत पहल चरण में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 अभ्यर्थी बाकि बचे हैं।
पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 40 लाख 78 हजार 681 है, जिसमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष, 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं तथा 69 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 5 हजार 304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अपील चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान तिथि 7 नवंबर और वोटिंग की तिथि 3 दिसंबर 2023 है।
यह भी पढ़ें कांग्रेस फिर करेगी छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफ़ी, भूपेश बघेल ने की घोषणा, क्या बोले किसान जानिए












Click it and Unblock the Notifications