Chhattisgarh: पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने दिया बयान, BJP की सरकार आने पर बंद होंगे आरटीओ बैरियर
Chhattisgarh BJP: रायपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत का सघन प्रचार अभियान जारी है। गुरुवार को मूणत ने टाटीबंध क्षेत्र के नागरिकों और ट्रांसपोर्टरों से मुलाकात करके भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद आरटीओ बैरियरों को बंद करने का वादा किया।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में अवैध उगाही की बढ़ती शिकायतों के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक झटके में प्रदेश भर की 16 सीमा चौकियों (बैरियर) के साथ फ्लाइंग स्क्वाड को खत्म कर दिया था। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की सरकार आने के बाद इन बैरियरों को फिर से चालू कर दिया था। मूणत ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने जनहित को देखते हुए बेरियर बंद करवाए थे, लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने राज्य में फिर आरटीओ बैरियरों को शुरू करवा दिया ताकी बैरियर में अवैध उगाही का खेल शुरू सके।
ज्ञात हो कि वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में अनुदान मांगों पर चर्चा करने के दौरान तत्कालीन परिवहन मंत्री राजेश मूणत को यह एलान किया था कि छत्तीसगढ़ में कहीं भी बैरियर और फ्लाइंग स्क्वाड नहीं रहेगा, सिर्फ जिला कलेक्टरों से अटैच जांच टीम ही काम करेगी, जो ओवरलोड गाड़ियों पर कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications