Chhattisgarh: राहुल गांधी के दौरे से पहले नक्सल हलचल, बैनर टांगकर किया चुनाव का बहिष्कार
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही नक्सली लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का प्रयास कर रहे है। नक्सलियों ने राहुल गांधी के दौरे से ठीक पहले भानुप्रतापपुर मुख्यालय के नजदीक बैनर टांगकर चुनाव बहिष्कार का एलान किया है।

ज्ञात हो कि कल शनिवार को कांग्रेस लीडर राहुल गांधी कांग्रेस के प्रचार अभियान में शामिल होने भानुप्रतापपुर पहुंच रहे है। नक्सलियों ने भानुप्रतापपुर मुख्यालय से महज 2 किमी दूरी पर बैनर टांग दिया है,जिसकी वजह से लोगो मे काफी दहशत का माहौल है, साथ ही पुलिस के सर्च ऑपरेशन पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है। नक्सलियों ने बैनर में विधानसभा चुनाव को फर्जी चुनाव करार दिया है। साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों से चुनाव बहिष्कार की बात कही है।
नक्सलियों के द्वारा बैनर लगाए जाने की जानकारी पर पुलिस पार्टी मौके पर रवाना की गई थी, पुलिस ने बैनर जप्त कर लिया है साथ ही राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम और कड़े कर दिए है। भानुप्रतापपुर के सभी चौक चौराहों पर जवानों की तैनाती की जा रही है। गौरतलब है कि कांकेर जिले में पहले चरण में 7 नवम्बर को मतदान होना है। जिसकी वजह से दोनो ही दिग्गज पार्टियों के केंद्रीय नेतृत्व का दौरा जोरो पर है। दूसरी ओर नक्सली भी लगातार उत्पाद मचा रहे है।
यह भी पढ़ें राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़, करेंगे बड़ी चुनावी घोषणाएं












Click it and Unblock the Notifications