शिक्षा से ही समाज और देश की उन्नति संभव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार शाम राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज में आयोजित मैक कार्निवल वार्षिकोत्सव 2023-24 थीम "संस्कार" में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत की प्राचीनकाल से ही शिक्षा के क्षेत्र में विश्वगुरु के रूप में विशिष्ट ‌पहचान रही है। यहां पर तक्षशिला, नालंदा जैसे विश्वविद्यालय मौजूद थे, जहां दुनिया भर से लोग ज्ञान प्राप्त करने आते थे।

cg news

उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। किसी भी देश और व्यक्ति का विकास शिक्षा के बिना नहीं हो सकता है। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज हम मोदी की गारंटी को तेजी से लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश आज योग, आध्यात्म और आयुर्वेद के क्षेत्र में अग्रणी है। मुख्यमंत्री साय ने महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के ट्रस्टियों से इस तरह के संस्थान बस्तर, जशपुर जैसे आदिवासी क्षेत्रों में भी खोलने का आग्रह किया, ताकि इसका लाभ दूर-दराज अंचल के युवाओं को भी मिल सके।

इस मौके पर उच्चशिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उच्च शिक्षा में बच्चे अपना भविष्य बनाने आते है। शिक्षा के साथ संस्कार भी हो तो वह देश का एक अच्छा नागरिक बन सकता है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों का मन, बुद्धि, शरीर और आत्मा का विकास होना चहिए । वह जिस भी क्षेत्र में जाना चाहता है अगर वहां पूरी तन्मयता के साथ लग जाय तो उसे उसकी मंजिल मिल ही जाती है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉलेज की तरफ से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित कर्मचारियों एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया । इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज के ट्रस्टी महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के चेयरमैन राजेश अग्रवाल, चत्रुभूज अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, श्री सुरेश गोयल, विरेंद्र अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, , रमेश अग्रवाल, आत्मबोध अग्रवाल, अनिल अग्रवाल सहित अन्य ट्रस्टी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राओं सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।

यह भी पढ़ें CG: पद्मश्री वाले वैद्य हेमचंद मांझी ने की सीएम विष्णुदेव साय से भेंट, साझा किया अनुभव स्मरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+