छत्तीसगढ़:नहीं थम रही बेरोजगारी के मुद्दे पर सियासत ,भाजयुमो करेगा बड़ा आंदोलन
रायपुर, 21 जनवरी। बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी का मुद्दा सियासत का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। भाजपा लगातार बेरोजगारी के मसले पर भूपेश सरकार को सवालों के कटघरे पर खड़ा कर रही है। हाल ही मे अपनी रेडियो वार्ता लोकवाणी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते 3 साल मे 5 लाख नौकरियां देने का दावा किया था, जिसके बाद से ही भाजपा लगातार नौकरियों का हिसाब मांग रही है। जल्द ही बेरोजगारी के मुद्दे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा एक बड़े आंदोलन की तैयारी में भी है।

बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजयुमो करेगा बड़ा आंदोलन
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ मे बघेल सरकार की तरफ से युवाओं के अधिकारों को छिनने का मिशन चल रहा है। रोजगार के मसले पर छत्तीसगढ़ का युवा परेशान है। अमित शाह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं के अधिकार के लिए पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा।
यह भी पढ़ें बघेल सरकार के लिए सिर दर्द बना शराबबंदी का वादा, बड़े आंदोलन की तैयारी मे विपक्ष
साहू ने कहा कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन सरकार भत्ता और रोजगार दोनों ही दे पाने में विफल रही है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में अगले 5 सालों के लिए रोजगार मिशन शुरू करने का शिगूफा छोड़ रहे हैं, इसलिए सरकार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अगले 5 सालों में 15 लाख रोजगार के नए अवसर पैदा करने के मकसद से छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन की स्थापना की है। बघेल सरकार का दावा है कि वह प्रदेश के हर युवा को रोजगार देने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
बघेल सरकार ने दिए युवाओ को रोजगार:मरकाम
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का कहना है कि भूपेश बघेल सरकार ने बीते 3 सालों में छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार देने के लिए हर संभव प्रयास किया है। 15 साल तक छत्तीसगढ़ में शासन करने वाली भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के नाम पर केवल उन्हें ठगा था, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रोजगार के लिए जो किया, वह रमन सरकार ने नहीं किया, इसलिए वह राजनीति कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications