Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोलीकांड के आरोपी के साथ महापौर ढेबर की फोटो, CM विष्णुदेव के सलाहकार पंकज झा बोले- सवाल तो बनता है

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार को हुए गोलीकांड के बाद से राजनीतिक बयानबाजी में तेज़ी आ गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिसमें महापौर एजाज ढेबर और भाजपा के नेताओं के बीच तकरार सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट साझा करके पूर्व सीएम भूपेश बघेल से सवाल पूछा है।

सीएम विष्णुदेव साय के सलाहकर पंकज झा ने पूछे सवाल

पंकज झा ने एक्स पर महापौर ढेबर और गोलीकांड के आरोपी के तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि अब जांजगीर-चांपा में कांग्रेस पार्षद ने की युवक की हत्या। इससे पहले (1) पूज्यनीय गुरु प्रकाशमुनि के आश्रम पर कांग्रेसी द्वारा हमला (2) बलौदबाजार में कलक्टर/एसपी का कार्यालय जला कर हिंसा किया जाना, जिसमें विधायक की संलिप्तता के इतने मजबूत साक्ष्य हैं कि उनकी जमानत तक नहीं हो पा रही है। (3) रायपुर जेल प्रांगण में गोलीबारी, दो शांतिदूत गिरफ्तार। (4) सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्ची की कांग्रेस के बड़े नेता द्वारा जघन्य हत्या....

cg news

पंकज झा ने आगे लिखा कि सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर जगह अपराध को कांग्रेस के लोगों द्वारा अंजाम देना, और फिर उस अपराध पर हल्की और सस्ती राजनीति उसके बड़े नेताओं द्वारा करना। ऐसा लगता है कि भूपेश बघेल जी और उनकी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए पूरे पांच वर्ष अपने लोगों को अपराध की ट्रेनिंग देने में ही खर्च किया है। आज कांग्रेस पार्टी मानो जरायम पेशा वाले लोगों का गिरोह मात्र होकर रह गयी है।

राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

पंकज झा ने अपनी पोस्ट को विस्तार देते हुए लिखा कि आज भी दुर्भाग्य से प्रदेश में कांग्रेस का एक बड़ा जनाधार है, लेकिन जनता द्वारा मिली उस ताकत का उपयोग कांग्रेस यहां भी केवल अराजकता और आतंक फैलाने में कर रही है। दुःख की बात यह है कि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी कुछ करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि राहुल गांधी
स्वयं अपनी निरंतर हार की बौखलाहट में सरगना जैसा व्यवहार कर रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस को नीरज जी के शब्दों में यही कहा जा सकता है :- आग लेकर हाथ में पगले जलाता है किसे, जब न ये बस्ती रहेगी, तू कहां रह पायेगा!

सोशल मीडिया पोस्ट के अंत में जोड़ा नोट

पंकज झा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के साथ अंत में एक नोट भी जोड़ा। उन्होंने नोट में लिखा कि फोटो रायपुर जेल प्रांगण में गोलीबारी करने वाले तीन अपराधियों में से एक का बताया जा रहा है। दो गिरफ्तार हो चुके हैं। क्या तीसरे को 'संरक्षण' में छिपा कर रखा गया है? सवाल तो बनता है।

कांग्रेस नेता और रायपुर के महापौर एजाज ढेबर पर आरोप लगाने के बाद, भाजपा ने फरार आरोपी हीरा छूरा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके जवाब में महापौर ढेबर ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू राजपूत के साथ हीरा छूरा की एक और तस्वीर साझा करते हुए तंज कसा और सवाल किया, "ये रिश्ता क्या कहलाता है?"

महापौर एजाज ढेबर का जवाब
महापौर एजाज ढेबर ने भाजपा द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर को सही बताते हुए कहा कि यह तस्वीर गणेश पूजा के कार्यक्रम के दौरान ली गई थी। उन्होंने कहा कि वह अपने वार्ड के लोगों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं और यह एक सामान्य बात है कि जनप्रतिनिधि अपने इलाके के लोगों के सुख-दुख में साथ रहते हैं।

यह भी पढ़ें CG: रायपुर में सेंट्रल जेल के बाहर गोलीबारी, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

महापौर ने आरोप लगाया कि भाजपा और उनके विरोधी उन्हें उनके विशेष समुदाय से होने के कारण चुनाव के समय धर्म के आधार पर निशाना बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके विरोधियों को जनता ने इसका जवाब दिया है और आगामी चुनावों में भी जनता उनकी मदद करेगी।

महापौर ने कहा, "यह तस्वीर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू राजपूत और दक्षिण प्रत्याशी सुनील सोनी के साथ गोलीकांड के फरार आरोपी हीरा छूरा की है। मेरे खिलाफ चुनाव लड़े सुनील वंडरे के साथ भी तस्वीर है। जब समय आएगा तो सभी की तस्वीरें जारी की जाएंगी।"

भाजपा का आरोप: कांग्रेस अपराधियों का संरक्षण दे रही है

गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अपराधियों को संरक्षण दे रही है। भाजपा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "देखिए अपराध का कांग्रेस कनेक्शन। ये है रायपुर महापौर का मुँहलगा गोलीकांड का फरार आरोपी हीरा। वहीं हीरा जिसने केंद्रीय जेल के सामने गोलीकांड को अंजाम दिया। 5 साल में मिले कांग्रेसी संरक्षण ने इनका हौसला बुलंद कर दिया था।" भाजपा ने यह भी कहा कि अब इन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और विष्णु का सुदर्शन इनके खिलाफ चलेगा।

भाजपा के महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हर अपराध के पीछे कांग्रेस की संलिप्तता है और उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस बारे में जवाब मांगा है ।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: सूरजपुर कांड में मुख्य आरोपी, NSUI नेता समेत 5 अरेस्ट

कांग्रेस का पलटवार: बीजेपी के नेता भी फोटोज में शामिल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए कहा, "भाजपा अपने पापों को छुपाने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगा रही है, इससे बेहतर है कि वे कानून व्यवस्था को दुरुस्त करें। अगर किसी नेता के साथ किसी आरोपी की फोटो है, तो क्या वह नेता जिम्मेदार है?"

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के नेताओं के साथ भी कई विवादित आरोपियों की तस्वीरें हैं, और यह भी दिखाया जा सकता है कि भाजपा के नेता कई अपराधियों के साथ होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता और मंत्री अपराधियों को पालते हैं और उनकी मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें 'कांग्रेस ने अयोध्या में रोड़े अटकाए, अब मथुरा की बारी', योगी आदित्यनाथ का झारखंड में विपक्ष पर हमला

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+