छत्तीसगढ़: सूरजपुर कांड में मुख्य आरोपी, NSUI नेता समेत 5 अरेस्ट, कुलदीप साहू के घर पर चलेगा बुलडोजर

Surajpur News: 13 अक्टूबर को हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में सूरजपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में NSUI का जिलाध्यक्ष सीके चौधरी भी शामिल है।

सूरजपुर एसपी एम.आर. अहिरे ने बताया, 'पुलिस हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बच्ची की हत्या 13 अक्टूबर को कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। मुख्य आरोपी कुलदीप साहू यहां से झारखंड़ चला गया था। पुलिस ने उसे पकड़ा, उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ़्तार किया गया।

Surajpur News

उन्होंने बताया कि रिंकू, चंद्रकांत, सूरज और आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी को भी आज गिरफ़्तार किया गया है। आईडी अंकित गर्ग ने बताया कि, हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के घर आरोपी कुलदीप साहू, सीके चौधरी और रिंकू सिंह गए थे। हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या की दी।

वहीं, आरोपी कुलदीप साहू अपने साथियों आर्यन विश्वकर्मा, चंद्रकांत चौधरी और रिंकू सिंह के साथ कॉन्स्टेबल घनश्याम सोनवानी के ऊपर कड़ाही का खौलता हुआ तेल डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इन घटनाओं के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सूरजपुर जिले बवाल मच गया था।

स्थानीय लोग सड़कों पर निकल आये थे ,कई स्थानों पर आगजनी की घटना हुई थी। वहीं, अब पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी कुलदीप साहू के आलीशान घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। उनके मकान को अवैध निर्माण बताते हुए प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर दिया है। कोर्ट में पेशी के बाद 4 आरोपियों को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

वहीं, इस मामले में छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने कहा,'जो भी अपराधी होगा, उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी। उसे पकड़ लिया गया है... सीतापुर की घटना का मुख्य अभियुक्त भी पकड़ा गया है। अपराधी कब तक छिपते रहेंगे? उन्हें एक दिन पकड़ा जाना ही है। छत्तीसगढ़ पुलिस बहुत मुस्तैदी से काम कर रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+