Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'कांग्रेस ने अयोध्या में रोड़े अटकाए, अब मथुरा की बारी', योगी आदित्यनाथ का झारखंड में विपक्ष पर हमला

Yogi Adityanath Jharkhand Elections: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोडरमा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगे और राज्य में पार्टी की प्रचंड जीत का दावा किया। योगी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की तरह झारखंड में भी बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलेगा।

कांग्रेस पर लगाया अयोध्या मंदिर निर्माण पर रोड़े अटकाने का आरोप

योगी ने अयोध्या और मथुरा के धार्मिक महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या में श्री राम लला के भव्य स्वागत के बाद अब मथुरा में भी भगवान कृष्ण के दर्शन होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,कि भाजपा देश की सुरक्षा की गारंटी है, देश के स्वाभिमान की गारंटी है, युवाओं के रोजगार की गारंटी है, महिलाओं के लिए सम्मान और स्वालंबन की गारंटी है, विरासत और विकास के समंवय की गारंटी भी है।

india news

जब ये कांग्रेस के लोग सत्ता में थे तब अयोध्या में दुर्व्यवस्थाएं थीं. राम मंदिर का निर्माण ना हो इसके लिए उनके(कांग्रेस) द्वारा बार-बार रोड़े अटकाए जाते थे। अयोध्या में अब 500 वर्षों के बाद भव्य दीपोत्सव मनाया गया। हर भारतवासी के लिए इससे ज्यादा सम्मान और क्या हो सकता है?"

आलमगीर आलम ने झारखंड का पैसा लूटा

योगी आदित्यनाथ ने राज्य में भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों से परिपूर्ण राज्य होने के बावजूद भ्रष्टाचार के कारण इसका विकास नहीं हो सका। उन्होंने झारखंड के कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को आड़े हाथों लिया और कहा कि जिस तरह औरंगजेब ने देश को लूटा था, वैसे ही आलमगीर आलम ने राज्य का पैसा लूटकर रखा था।

उन्होंने झारखंड में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, "आज झारखंड में क्या हो रहा है? एक आलमगीर आलम थे औरंगजेब। पहले औरंगजेब ने देश को लूटा था, देश के पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था, और दूसरा झारखंड मुक्ति मोर्चा का भी एक मंत्री आलमगीर थे, जिसके घरों में नोटों की गाड़ियां मिलीं। लूट का इससे घटिया स्तर और कोई नहीं हो सकता है।"

यह भी पढ़े 'प्रयागराज महाकुंभ में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध', CG पहुंचें धीरेंद्र शास्त्री का बेबाक बयान

कश्मीर, चीन और पाकिस्तान पर बड़ी बातें

योगी ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने धारा 370 हटाकर कश्मीर में अमन और खुशहाली स्थापित की है। साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि आज भारत इतना शक्तिशाली है कि पाकिस्तान उसके नाम से कांपता है और आतंकवादियों को बिलों में छिपने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब चीन भारत को आंख दिखाने से डरता है और पीछे हट चुका है।

यूपी में माफिया राज खत्म, अब झारखंड में भी होगा अपराधियों का सफाया

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में माफिया राज को खत्म करने के लिए की गई बुलडोजर कार्रवाई का उल्लेख किया और कहा कि बीजेपी की सरकार झारखंड में भी माफिया और अपराधियों का सफाया करेगी।

विपक्षी दलों पर कसा तंज

योगी ने झारखंड के विपक्षी दलों, खासकर आरजेडी और जेएमएम पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां झूठ की गारंटी लेकर जनता को ठगने का काम कर रही हैं। वहीं, बीजेपी गोगो दीदी योजना, पक्का मकान, मुफ्त बालू, और युवाओं को भत्ता देने की गारंटी दे रही है।

अयोध्या के बाद मथुरा की बारी: योगी ने दिया बड़ा बयान

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर कहा कि यह केवल शुरुआत है। मोदी जी ने कहा था कि अयोध्या के बाद मथुरा में भी इसी तरह की धार्मिक कार्यवाही होगी। योगी ने यह भी बताया कि अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि और विश्रामालयों का नाम निषादराज के नाम पर रखा गया है, जबकि भोजनालयों का नाम माता शबरी के नाम पर रखा गया है।

यह भी पढ़े Lawrence Bishnoi: मीशो पर बिक रही रही थी लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर वाली टीशर्ट, भड़के लोग, प्रोडक्ट हटाया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+