छत्तीसगढ़ में दीपावली के बाद शुरू होगी धान खरीदी,किसानों के लिए होगा बड़ा मौका

दीपावली के पर्व के बाद धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीदी शुरू होने वाली है। प्रदेश में धान खरीदी उत्सव की तैयारियां जारी है।

Chhattisgarh Dhan kharidi दीपावली के पर्व के बाद धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीदी शुरू होने वाली है। प्रदेश में धान खरीदी उत्सव की तैयारियां जारी है। दीपावली पर्व के बाद 26 अक्टूबर से खरीदी का ट्रायल शुरू होगा,जो कि 28 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान दिखाई देने वाली कमी को वास्तविक खरीदी से पूर्व दूर किया जाना है। धान खरीदी के लिए करीब 5 लाख 50 हजार गठान बारदानों की आवश्यकता है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक केवल एक लाख 43 हजार बारदाना ही छत्तीसगढ़ सरकार को मिल पाया है।

dhan cg

किसानों से छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से खरीफ वर्ष 2022-23 में110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी प्रस्तावित है। इतनी मात्रा में धान रखने के लिए 5 लाख 50 हजार गठान बारदाने की जरूरत होगी। धान खरीदी के लिए केंद्र सरकार की नई बारदाना नीति मुताबिक 50:50 के रेशियों में नये और पुराने बारदाने में धान की खरीदी की जानी है। धान उपार्जन के लिए जरूरी 2 लाख 97 हजार गठान में से 2 लाख 37 हजार गठान बारदाने जूट कमिश्नर से खरीदने की मंजूरी केंद्र सरकार ने दी है। 2 लाख 37 हजार गठान का अभी तक इंडेट जारी किया जा चुका है,इसके आधार पर 1 लाख 45 हजार गठान प्रदेश को प्राप्त हो चुके हैं। 48 हजार गठान नये जूट बारदाने बीते वर्ष की खरीदी के बचे हुए हैं।

कमी होने वाले बारदानों की प्रतिपूर्ति जैम पोर्टल के जरिये से खरीदी की कार्यवाही चल रही है। इस लिहाज से सरकार को 2 लाख 53 हजार गठान पुराने बारदानों की आवश्यकता होगी। यह बारदाना राइस मिलर्स और समिति के पास मिल हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने 21 अक्टूबर को ही कस्टम मीलिंग नीति जारी कर दी है। इसके मुताबिक जिलों में धान खरीदी और उसके निराकरण का काम कलेक्टरों को करना है। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष धान खरीदी एक नवम्बर से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलनी है।बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में धान बेचने वाले किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक कर दिया गया है।फ़िलहाल 24 लाख 5 हजार 288 किसानों का रजिस्ट्रेशन कैरी फारवर्ड किया गया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का दावा, छत्तीसगढ़ के किसान के घर पैसा गया दीपावली पर बाजार हुआ गुलजार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+