कालीचरण पर MP और छत्तीसगढ़ सरकार में घमासान, CM बघेल ने नरोत्तम मिश्रा से पूछा- क्या आप खुश नहीं?
रायपुर, 30 दिसंबर। धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के खुजराहो से कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया। इस मामले में और अधिक जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण महाराज के परिवार और वकील को उनकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। 24 घंटे के अंदर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस बीच मध्य प्रदेश प्रशासन की नाक के नीचे से कालीचरण की गिरफ्तारी से शिवराज सिंह सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार आमने आमने आ गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस को बिना बताए कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर अंतर्राज्यीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट में कहा, 'कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ पुलिस ने जिस तरीके से की है वह संघीय मर्यादा के खिलाफ है। कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ सरकार को इंटरस्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं करना चाहिए था। छग DGP से बात कर गिरफ्तारी के तरीके पर विरोध जताकर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए है।' इस बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शिवराज सिंह सरकार पर पलटवार किया है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रशासन की नाक के नीचे से कालीचरण को किया गिरफ्तार, भड़की MP सरकार
गुरुवार को दिए अपने एक बयान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 'नरोत्तम मिश्रा को बताना चाहिए कि वह महात्मा गांधी को अपमानित करने वाले की गिरफ्तारी से खुश हैं या दुखी? छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा किसी भी नियम का उल्लंघन और गिरफ्तारी प्रक्रिया के अनुसार नहीं किया गया है।' गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित संतों के धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी की थी। उसके बाद से ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस महाराज की तलाश में थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि कालीचरण महाराज खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास किराए का कमरा लेकर रुके हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications