छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रशासन की नाक के नीचे से कालीचरण को किया गिरफ्तार, भड़की MP सरकार

भोपाल, 30 दिसंबर। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने गुरुवार तड़के महात्मा गांधी को अपमानित करने वाले कथित भड़काऊ भाषण के आरोप में मध्य प्रदेश के खजुराहो से कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया। धर्म संसद में कालीचरण महाराज उर्फ अभिजीत धनंजय सराग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। कालीचरण की गिरफ्तारी के बाद अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खिंचतान बढ़ गई है। एमपी की शिवराज सरकार ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया है।

Chhattisgarh Police handcuffs Kalicharan from Khajuraho MP government expressed objection

दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित संतों के धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी की थी। उसके बाद से ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस महाराज की तलाश में थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि कालीचरण महाराज खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास किराए का कमरा लेकर रुके हुए थे। रायपुर के पुलिस अधिकारी प्रशांत अग्रवाल ने कहा, कालीचरण महाराज ने अपने सभी फोन नंबर बंद कर दिए थे, गुरुवार देर शाम पुलिस की टीम आरोपी को लेकर रायपुर पहुंचेगी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: IT Raid: 196.45 करोड़ रुपए वापस मांगने कोर्ट पहुंचा पीयूष, बोला- 52 करोड़ का टैक्स काटकर बाकी रकम दो

रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की नाक के नीचे से कालीचरण की गिरफ्तारी से एमपी की राजनीति में भूचाल आ गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने अपने एक बयान में कहा,
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस को बिना बताए कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर अंतर्राज्यीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। एमपी डीजीपी ने छत्तीसगढ़ डीजीपी से बात कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कर स्पष्टीकरण मांगा है। आपको बता दें कि रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज के ऊपर आईपीसी की धारा 505(2) (समाज के बीच शत्रुता, नफरत या दुर्भावना पैदा करना और बढ़ावा देना) और धारा 294 (किसी सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+