छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बनेगी नई शाला प्रबंध समिति, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जारी किये निर्देश
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल शिक्षा सचिव को स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत नवीन शाला प्रबंध समिति एवं विकास समिति गठन की कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव जिला-कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि जिलों के प्रभारी मंत्री के अनुमोदनोपरान्त नवीन शाला प्रबंध एवं विकास समिति का गठन किया जाए। उन्होंने कहा है कि शाला प्रबंध एवं विकास समिति अपने बैठक में विद्यालय हित में निर्णय पारित कर राशि व्यय करने में सक्षम होगा, इस हेतु उच्च कार्यालय से अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।
उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शाला प्रबंध एवं विकास समिति को 18 जनवरी 2024 को भंग किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष एवं मनोनीत सदस्यों को तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया था। इन शालाओं में प्राचार्यों को अस्थायी रूप से प्रभारी अध्यक्ष मनोनीत किया था। ज्ञात कि शासन ने राष्ट्रीय शासकीय मिशन के अंतर्गत संचालित हाई स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन 31 मार्च 2012 को किया गया था।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने किया चुनावी शंखनाद, विजय संकल्प रैली में भरी हुंकार












Click it and Unblock the Notifications