छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने किया चुनावी शंखनाद, विजय संकल्प रैली में भरी हुंकार
Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। गुरुवार को कोंडागांव में अमित शाह बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंच पहुंचे। इससे पहले रायपुर एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया। इसके बाद अमित शाह कोंडागांव के लिए रवाना हुए,जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

अमित शाह कोंडगांव के ऑडिटोरियम में तीनों लोकसभा बस्तर, कांकेर और महासमुंद क्लस्टर प्रभारियों समेत 120 कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करके लोकसभा कैसे हासिल हो इस बात पर कार्यकर्ताओं से राय दी। कोंडागांव में भाजपा नेताओं की बैठक लेने के बाद अब वह जांजगीर-चांपा पहुंचे,जहां उन्होंने भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।
भाजपा की रैली में अमित शाह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। यह चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत को विश्व गुरु बनाने वाला चुनाव है। छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के साथ अन्याय करने वाली सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका और भाजपा की सरकार बनाई। इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। अमित शाह ने कहा ' मोदी गारंटी है. एकबार प्रधानमंत्री मोदी को फिर से ला दो, हम दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 साल बाद आदिवासियों का सम्मान द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर किया। पिछड़ा वर्ग को 27 % आरक्षण दिया, ओबीसी आयोग का गठन किया। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई
-
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications