छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ में नक्सल मुठभेड़, 9 माओवादियों के शव बरामद, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी अहम जानकारी
Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित जिले नारायणपुर और कांकेर सीमा पर सुरक्षाबलों के जवानों ने 7 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। अबूझमाड़ में हुई मुठभेड़ में 2 महिला सहित कुल 7 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से एक AK47 हथियार समेत भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य सामान बरामद किया गया हैं।
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र अबूझमाड़, टेकमेटा और काकुर के जंगलों में मुठभेड़ हुई है। 15 दिनों में सुरक्षाबलों का नक्सलियों पर यह दूसरी बड़ी सफलता है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव के अलावा मौके बड़ी संख्या में हथियार रसद भी बरामद हुआ है। उन्होंने अहम जानकारी देते हुए बताया कि कुल 9 शव बरामद हुए हैं,जिसमे महिला नक्सली भी हैं,मुठभेड़ जारी है, फ़िलहाल सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित हैं,उन्हें खरोच तक नहीं आई है।
राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया कि यह एक नक्सल विरोधी अभियान है। जहांमुठभेड़ हुई है,उस पूरे इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। अधिकारी ने जानकारी दी कि मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
ज्ञात हो कि कांकेर जिले में बीते 16 अप्रैल को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली ढेर हो गए थे। पुलिस के अनुसार , बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में इस वर्ष अब तक 88 नक्सली मारे गए हैं, जिसमें नारायणपुर और कांकेर सहित 7 जिले शामिल हैं।
यह भी पढ़ें CG: अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ का मामला, छत्तीसगढ़ भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत












Click it and Unblock the Notifications