छत्तीसगढ़: गिरौदपुरी, चंदखुरी और सोनाखान के बदले जायेंगे नाम, सीएम भूपेश बघेल का ऐलान
छत्तीसगढ़ के तीन स्थानों का नाम बदलने वाला वाला है। सीएम भूपेश बघेल ने एलान किया है कि चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का को अब नए नामों से राजपत्र का प्रकशित किया जाएगा
रायपुर, 01 अगस्त। छत्तीसगढ़ के तीन स्थानों का नाम बदलने वाला वाला है। सीएम भूपेश बघेल ने एलान किया है कि चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का को अब नए नामों से राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा,जिसके बाद इन शहरों को उनके नए नाम के तौर पर आधिकारिक पहचान मिल जाएगी।

मूल नाम के साथ क्षेत्र की जोड़ी जाएगी पहचान
छत्तीसगढ़ के तीन स्थानों के नाम उनके धार्मिक और ऐतिहासिक महत्त्व को ध्यान में रखकर बदले जाने वाले हैं। जिन गांव का नाम बदला जाना है,उनके मूल नाम के साथ क्षेत्र की पहचान भी जोड़ी जाएगी । माता कौशल्या की जन्मभूमि के नाम से प्रसिद्ध चंदखुरी का नाम माता कौशल्याधाम चंदखुरी, सतनामी पंथ के गुरु संत घासीदास बाबा की तपोभूमि गिरौधपुरी का नाम बाबा गुरु घासीदास धाम गिरौदपुरी और छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सैनानी शहीद वीरनारायण सिंह की भूमि सोनाखान को अब शहीद वीरनारायण सिंह धाम सोनाखान के नाम से सोनाखान पहचान दी जाएगी ।

कांग्रेस विधायकों ने की थी मांग
छत्तीसगढ़ में विशेष महत्त्व रखने वाले गांवों का नाम बदलने का एक नया चलन शुरू होता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के विधायकों ने सीएम भूपेश बघेल से मिलकर गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम बदलने की इच्छा जताई थी । इससे पूर्व कांग्रेस से जुड़े कई नेता चंदखुरी को भी माता कौशल्या धाम जोड़ने की मांग उठाते रहे हैं। कांग्रेस के युवा विधायक और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय समेत कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से से मिलकर उन स्थानों के नाम बदलने के संबंध में ज्ञापन सौंपा था।

सोनाखान और चंदखुरी का नाम भी बदलेगा
इसी तरह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 18 किलोमाटर दूर किलोमीटर दूर स्थित चंदखुरी नाम के स्थान को लेकर मान्यता है कि भगवान श्री राम की मां कौशल्या ने इसी गांव में जन्म लिया था,जिस वजह से छत्तीसगढ़ को राम का ननिहाल भी कहा जाता है। इस स्थान में पर माता कौशल्या का एकमात्र मंदिर भी मौजूद है। इस कारण इसस स्थान की ख्याति देस दुनिया में काफी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मंदिर को रामपथ गमन मार्ग के तौर पर चिन्हित भी किया है। लिहाजा इस स्थान को उसके धर्मिक महत्त्व की वजह से नया नाम दिया जाना भी तय हुआ है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के जशपुर में अजीब मामला, लड़की पर लगा लड़के के साथ दुष्कर्म का आरोप












Click it and Unblock the Notifications