MP News: सीएम मोहन यादव ने CAA लागू होने जताई खुशी, पीएम मोदी का किया अभिनंदन

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

mohan yadav

सीएम मोहन यादव ने अपने बयान में कहा है कि मानवता के कल्याण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू कर दिया गया है। इससे हमारे पड़ोसी देशों में अत्याचार की पीड़ा से उन अल्पसंख्यक नागरिकों को हमेशा के लिए मुक्त होने का रास्ता मिल सकेगा, जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 तक भारत में शरण ली थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हृदय से आभार एवं अभिनंदन किया है।

ज्ञात हो कि भारत देश में 'नागरिकता संशोधन अधिनियम' (सीएए) के नियम लागू हो चुके हैं। सोमवार शाम को केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए पोर्टल भी तैयार कर लिया गया है, जिसके माध्यम गैर मुस्लिम प्रवासी समुदाय के लोग नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इसके लिए संपूर्ण तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में बनेगा नया शासकीय मेडिकल कॉलेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+