छत्तीसगढ़ के रहने वाले चार युवकों की एमपी के मंडला जिले में मौत, कार लोहे से लदे ट्रक से टकराई

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र के मनोहरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए सभी मृतक छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के रहने वाले थे। कार सामने से आ रही लोहे से लोड ट्रक की टक्कर हो गई। कार सवार चारों युवक की मौके पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चारों युवक कवर्धा के अलग-अलग इलाके के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ लोग समनापुर तो कुछ कवर्धा शहर के ही रहने वाले हैं।

mandla road accident four people died in madhya pradesh

पता चला है कि सभी देर रात ही घर से रवाना हुए थे। तभी शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को करीब तीन बजे ये हादसा हुआ। लोगों को हादसे की जानकारी शनिवार की सुबह को मिली। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मृतकों की पहचान कवर्धा निवासी ललित, संदीप, कमलेश और कान्हा के रूप में हुई है। सभी की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक ट्रक राजस्थान से लोहा लोडकर छत्तीसगढ़ की ओर से आ रही थी। ट्रक का पासिंग नंबर भी राजस्थान का है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सभी के शव को बिछिया के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी गई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह लोग मध्यप्रदेश में कहां जा रहे थे।

वहीं दुर्ग जिले में दो सगे भाइयों के बीच विवाद में एक भाई की मौत हो गई। नशे की हालत में बड़े भाई ने बांस के डंडे से छोटे भाई को इतना मारा कि वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच पुराना मकान बेचने को लेकर विवाद था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+