महासमुंदः करंट की चपेट में आई नानी को बचाने गई नातिन, दोनों की हो गई मौत
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शरहर के वार्ड नंबर तीस में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला कपड़े सुखाने के लिए तार पर कपड़े फैला रही थी इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गई। वहीं अपनी नानी को तड़पता देख नातिन बचाने पहुंच गई और वो भी करंट की चपेट में आ गई, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। 45 वर्षीय उकिया बाई नेताम प्रतिदिन की तरह घर में लगे हुए तार पर कपड़ा सुखा रही थी।

इसी दौरान उस तार के बगल में लगे मीटर का तार कटा हुआ, जिसके चलते उसमें करंट फैल गया। इसके बाद उकिया बाई नेताम को तड़पता देख उनकी नातिन रीता बघेल बचाने के लिए पहुंची लेकिन वो भी करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद घरवालों ने जैसे ही दोनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो वो दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे।
इसके बाद दोनों को लेकर अस्पताल ले जा गया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के सुबह-सुबह से रुक-रुक कर बारिश भी हो रही थी और तार कटा भी हुआ था। संभावना है कि इन दोनों ही वजह से तार में करंट फैला होगा। घटना के बाद से ही घर में मातम का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications